ऐप्पल के अगले आईफोन में होगा यह 'धमाकेदार' फीचर

ऐप्पल ने इस साल आने वाले आईफोन 8 के कम से कम एक वेरिएंट के बारे में खुद संकेत दे दिए हैं। स्मार्ट स्पीकर होमपॉड के फर्मवेयर में आईफोन के लिए फेस अनलॉक फ़ीचर के बारे में बताया गया है। इस फ़ीचर के जरिए ग्राहक, फोन में पहले की तरह लॉक स्क्रीन की जगह सिर्फ फोन में देखकर ही अनलॉक कर पाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जुलाई 2017 16:35 IST
ऐप्पल ने इस साल आने वाले iPhone 8 के कम से कम एक वेरिएंट के बारे में खुद संकेत दे दिए हैं। स्मार्ट स्पीकर होमपॉड के फर्मवेयर में आईफोन के लिए फेस अनलॉक फ़ीचर के बारे में बताया गया है। इस फ़ीचर के जरिए ग्राहक, फोन में पहले की तरह लॉक स्क्रीन की जगह सिर्फ फोन में देखकर ही अनलॉक कर पाएंगे।

डेवलेपर स्टीव थ्रॉटॉन स्मिथ ने देखा कि होमपॉड के फर्मवेयर कोडबेस (जिसे ऐप्पल ने हाल ही में पब्लिश किया है) में एक "BKFaceDetect" का कई बार ज़िक्र किया गया है, जिसका इस्तेमाल बायोमेट्रिककिट के लिए किया गया है। कोडबेस में इन्फ्रारेड कैमरे की भी बात कही गई है, जिसका इस्तेमाल अंधेरे में एक यूज़र के चेहरे की पहचान करने के लिए किया जा सकेगा।

इस फ़ीचर के आने से पहले आईं उन ख़बरों की पुष्टि होती है जिनमें कहा गया था कि ऐप्पल अपने आने वाले आईफोन वेरिएंट के कम से कम एक वेरिएंट में टचआईडी फिंगरप्रिंट स्कैनर ना देने की योजना बना रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ऐप्पल यूज़र के चेहरे को स्कैन करने के लिए एक इन्फ्रारेड कैमरा दे सकती है। कंपनी द्वारा इस साल एक से ज़्यादा आईफोन लॉन्च किए जाने की योजना की ख़बरें हैं। अब तक आईं कई ख़बरों में आईफोन 8, आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस आने की जानकारी सामने आ चुकी है।

कोड में आईफोन प्रोटोटाइप की एक तस्वीर भी है जिसमें कोई बेज़ल या टच आईडी बटन नहीं दिख रहा है। इसके अलावा, एक लीक पेपर है जिसे आने वाले आईफोन बॉक्सेट के लिए दिया गया है, इससे पता चलता है कि सिम कार्ड ट्रे कैसे हटाया जाए और आईफोन की एक इसी तरह की तस्वीर भी पेंट की गई है। इंसर्ट किए गए पेपर को सबसे पहले स्लैशलीक्स ने देखा।
Advertisement

अगर अगले आईफोन में एक फेस अनलॉकिंग फ़ीचर मिलता है, तो बाज़ार में इस फ़ीचर के साथ आने वाला यह पहला फोन नहीं होगा। इससे पहले सैमसंग और एसेंशियल ने फेस अनलॉकिंग फ़ीचर वाले अपने डिवाइस हाल ही में लॉन्च किए हैं। हालांकि, एसेंशियल फोन अभी बाज़ार में उपलब्ध कराया जाना बाकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.