आईफोन 7 के तीन वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 मई 2016 13:11 IST
ऐप्पल के अगले आईफोन मॉडल को लेकर अब तक कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। अब पता चला है कि नए आईफोन 7 स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट होंगे।

नई रिपोर्ट आने से पहले माना जा रहा था कि आईफोन 7 के दो वेरिएंट आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस लॉन्च किए जाएंगे। मोबीपिकर के इस स्क्रीनशॉट के खुलासा हुआ है कि इस मॉडल का एक और वेरिएंट होगा जिसे आईफोन 7 प्रो या आईफोन प्लस प्रीमियम के नाम से जाना जाएगा। शायद यही वजह है कि ऐप्पल के मुख्य सपलायर फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन ज्यादा-ज्यादा लोगों को नौकरी पर रख रहे हैं।

संभव है कि तीसरा वेरिएंट आ जाने के बाद प्रोडक्शन की मांग बढ़ गई है। इसलिए इन कंपनियों को ज्यादा हैंडसेट बनाने के लिए और लोगों को ज़रूरत हो रही है। इसका मतलब यह है कि ऐप्पल के ड्राइंग बोर्ड से तीन फोन निकलकर पर विनिर्माण यूनिट तक तो पहुंच गए हैं।

फिलहाल यह नहीं पता है कि तीसरे वेरिएंट के खास फ़ीचर क्या हैं। ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस साल लॉन्च किए जाने वाले आईफोन मॉडल के डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्यादातर स्पेसिफिकेशन पुराने वाले मॉडल ही होंगे। एंटेंना बैंड को टॉप और निचले किनारों पर शिफ्ट किया जा सकता है। संभव है कि कैमरे में लेज़र ऑटोफोकस फ़ीचर दिया जाए। बड़े डिस्प्ले वाले वेरिएंट में डुअल कैमरा सेटअप और 3 जीबी रैम होने का दावा किया गया है।
Advertisement

आईफोन 7 के वेरिएंट स्मार्ट कनेक्टर के साथ आएंगे। ऐप्पल अपने इन हैंडसेट से 3.5 एमएम ऑडियो जैक को हटाने वाली है। हालांकि, इसे लेकर विरोधाभासी रिपोर्ट सामने आ चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.