आईफोन 7 में डुअल रियर कैमरे को लेकर जानकारी फिर आई सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2016 16:08 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल 7 सितंबर को लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है
  • लीक से स्मार्ट कनेक्टर नहीं होने का पता चलता है
  • आईफोन 7 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा
अगस्त महीने को खत्म होने में चंद दिन बाकी हैं लेकिन अभी तक ऐप्पल के आधिकारिक इनवाइट का कुछ अता-पता नहीं है। और इसका मतलब है कि अभी अफवाहों के लिए थोड़ा समय और है। अब ताजे लीक में एक बार फिर ऐप्पल द्वारा आईफोन 7 के डुअल रियर कैमरे वाले बड़े वेरिएंट आईफोन 7 प्लस लॉ़न्च होने की खबर सामने आई है।

ताइवान के जिमी लिन को आईफोन के लॉन्च होने से पहले उनके इस्तेमाल की तस्वीरें पोस्ट करने के लिए जाना जाता है। वह ऐसा 2012 से कर रहे हैं और इस बार भी कुछ अलग नहीं है। लिन ने आईफोन 7 के बड़े वेरिएंट के इस्तेमाल वाली अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है और इस तस्वीर में रियर पर डुअल रियर कैमरा साफतौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, बाकी पूराफोन उनकी हथेली में छिपा हुआ है और अभी यह साफ नहीं है कि इस डिवाइस में स्मार्ट कनेक्टर होगा या नहीं। बात करें वेरिएंट की तो, अभी तक इस बात को लेकर मतभेद है कि ऐप्पल एक नया आईफोन 7 प्रो फोन पेश करेगी या नहीं। इस नए प्रो आईफोन में नए हार्डवेयर होने की उम्मीद है जबकि आईफोन 7 प्लस वेरिएंट में बड़ा रैम और स्टोरेज हो सकता है। हालांकि, कई दूसरी रिपोर्ट में इस दावे का खंडन किया गय है कि ऐप्पल हर बार की तरह दो वेरिएंट ही लॉन्च करेगी जिनमें एक में नया हार्डवेयर होगा जिसमें डुअल कैमरा और स्मार्ट कनेक्टर होगा। एक दूसरी रिपोर्ट के अनुार ऐप्पल के नए फोन को आईफोन 6एसई कहा जाएगा क्योंकि इसमें पिछले आईफोन की तुलना में बहुत कम बदलाव किये जाएंगे। ऐप्पल द्वारा आईफोन के लॉन्च करने तक फिलहाल इन सभी खबरों की पुष्टि के लिए हमें इंतजार करना होगा।
 

फोनअरीना ने भी आईफोन की मुख्य जानकारी का खुलासा करते हुए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के केस और बंपर लीक किए हैं। इन तस्वीरों में भी पिछली रिपोर्ट जैसी कहानी कही गई है और रियर पर डुअल कैमरा सेटअप की जानकारी सामने आई है। लेकिन आईफोन केस में रियर पर कोई छेद नहीं है जिससे इशारा मिलता है कि नए आईफोन में इस बार स्मार्ट कनेक्टर नहीं दिया जाएगा।

ऐप्पल द्वारा 7 सितंबर को आईफोन 7 लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आईफोन 7 में थोड़े-बहुत डिजाइन में बदलाव के साथ कई नए हार्डवेयर अपग्रेड किए गए हैं। कैमरे को भी अपग्रेड किया गया है और 4.7 इिंच आईफोन 7 में अब ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन फीचर होगा और आईफोन 7 प्लस में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 3 जीबी रैम होगा जिसे नए हार्डवेयर के मुताबिक दिया जाएगा। वहीं इस साल ऐप्पल एक नया स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट भी पेश कर सकती है। आईफोन 7 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक ना दिए जाने की भी खबरें हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  3. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  4. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  7. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  8. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  9. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.