4 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन 6सी के नए स्पेसिफिकेशन लीक

4 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन 6सी के नए स्पेसिफिकेशन लीक
विज्ञापन
चीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन का नया मॉडल वाटरप्रूफ होगा। ऐसा ही दावा कई पुरानी रिपोर्ट में भी किया गया है। इसके साथ पिछले कई महीनों से सुर्खियों में रहे 4 इंच के आईफोन 6सी के कई नए स्पेसिफिकेशन पहली बार इंटरनेट पर सार्वजनिक हुए हैं।

चीन की कमर्शियल टाइम्स ने एक रिसर्च फर्म के हवाले से लिखा है कि ताइवान की केचर टेक्नोलॉजी कंपनी ऐप्पल के अगले आईफोन के लिए ज्यादातर चेसिस सप्लाई करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप्पल इस फोन में कंपाउंड मेटिरियल इस्तेमाल करेगी जिसकी मदद से फोन का बॉडी एंटेना बैंड छिप जाएगा। इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि केचर टेक्नोलॉजी नए आईफोन मॉडल के लिए 30-35 फीसदी चेसिस सप्लाई करेगी।

रिपोर्ट में मोबाइल इंडस्ट्री के बारे में कहा गया है कि अन्य कंपनियों द्वारा मेटल चेसिस की मांग 2016 की पहली छमाही में 40 फीसदी तक रहेगी।

एक अलग रिपोर्ट में चीन के ब्लॉग 'माई ड्राइवर्स' ने बहु-प्रतीक्षित 4 इंच के आईफोन 6सी के स्पेसिफिकेशन को लेकर दावे किए हैं। ये जानकारी सप्लाई चेन के सूत्रों के हवाले से आई है। ध्यान रहे कि इस हैंडसेट को कई रिपोर्ट में 'आईफोन 7सी' का भी नाम दिया गया है।

जानकारी दी गई है कि 4 इंच वाला आईफोन 1642 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। अगर यही सही है तो हम इस विभाग में 4 इंच वाले आईफोन 5सी की तुलना में सुधार देखेंगे। अन्य फ़ीचर में ए9 प्रोसेसर, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, टच आईडी और 2 जीबी के रैम शामिल हैं।

हाल ही 'माई ड्राइवर्स' वेबसाइट द्वारा चीन मोबाइल के 2016 रोडमैप प्रजेंटेशन के आधार पर जानकारी दी गई थी कि 4 इंच डिस्प्ले वाला 'आईफोन 6सी' मॉडल अप्रैल महीने में लॉन्च होगा। गौर करने वाली बात है कि एक पुरानी रिपोर्ट में भी 4 इंच के आईफोन को 2016 के मध्य में लॉन्च जाने का दावा किया गया था।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल लाइटनिंग कनेक्टर को हटाने के बारे में विचार कर रही है जिसे 2012 में लॉन्च किए गए आईफोन 5 में पहली बार पेश किया गया था। इसकी जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को डिवाइस का हिस्सा बनाया जाएगा। ऐप्पल द्वारा टेस्ट किए जा रहे अन्य फ़ीचर में मल्टी-टच 3डी टच, डुअल कैमरा सेंसर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी शामिल हैं। गौर करने वाली बात है कि डुअल कैमरा सेंसर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर टेक्नोलॉजीज़ को लेकर पहले भी ऐसे ही दावे किए जा चुके हैं। ऐप्पल 3.5 एमएम हेडफोन जैक को आईफोन से हटाने पर विचार कर रही है। इसकी जगह ऐप्पल नए ईयरफोन और एडप्टर पेश करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »