आईफोन 6एस, सोनी एक्सपीरिया ज़ेड3+ और साउंडबार पर मिल रही है छूट

आईफोन 6एस, सोनी एक्सपीरिया ज़ेड3+ और साउंडबार पर मिल रही है छूट
विज्ञापन
इस हफ्ते कई शानदार टेक्नोलॉजी डील आपके लिए हैं। इनमें से सबसे अहम है आईफोन 6एस। यह स्मार्टफोन अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा फिलिप्स के दो साउंडबार भी सस्ते में मिल रहे हैं।

1. ऐप्पल आईफोन 6एस 128 जीबी
पिछले हफ्ते आईफोन 6एस 128 जीबी (रोज़ गोल्ड) 60,000 रुपये के रेंज में मिल रहा था। इस हैंडसेट का सिल्वर कलर वेरिएंट 57,495 रुपये में मिल रहा है। यह आईफोन के लेटेस्ट हैंडसेट के 128 जीबी वेरिएंट की अब तक की सबसे कम कीमत है। आप पेटीएम पर A8K कोड का इस्तेमाल करके 8,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक अपने पेटीएम वॉलेट में पाएंगे। अगर आप एक ऐसे हैंडसेट की तलाश में हैं जो कुछ सालों तक आपके साथ रहे तो आईफोन 6एस 128 जीबी आपको निराश नहीं करेगा।


कीमत: 57,495 रुपये (एमआरपी 82,000 रुपये)
लिंक: पेटीएम

2. फिलिप्स डीएसपी470यू वायरलेस साउंडबार
अगर आप 5,000 रुपये के रेंज में एक कारगर साउंडबार की तलाश में हैं तो फिलिप्स डीएसपी470यू वायरलेस साउंडबार अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत 16,990 रुपये है और यह इंफीबीम वेबसाइट पर 4,777 रुपये में मिल रहा है। आप HI5 कोड का इस्तेमाल करके अतिरिक्त 5 फीसदी छूट पा सकते हैं। आमतौर पर यह साउंडबार 5,500 रुपये में मिल जाता है। इसके साथ तारों से कनेक्टेड सबवूफर है। इसमें बिल्ट-इन एफएम ट्यूनर है और यूएसबी इनपुट के लिए स्मार्ट ऑडियो इक्वलाइज़र। आप अपने मोबाइल को इस साउंडबार से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं।
 

कीमत: 4,777 रुपये
लिंक: इंफीबीम

3. फिलिप्स एचटीएल3140बी/12 2.1 चैनल वायरलेस साउंडबार
फिलिप्स एचटीएल3140बी/12 साउंडर आपक बड़े स्क्रीन वाले टीवी के लिए बेहतरीन काम करेगा। फिलिप्स एचटीएल3140बी/12 अमेज़न पर इस हफ्ते 13,999 रुपये (एमआरपी 22,990 रुपये) में मिल रहा है। आप इसे टेलीविज़ से कनेक्ट करने के साथ स्मार्टफोन, टैबलेट या फिर किसी अन्य म्यूज़िक प्लेयर के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यूएसबी ड्राइव के जरिए भी म्यूजिक सुन पाना संभव है। फिलिप्स एचटीएल3140बी/12 साउंडबार में एचडीएमआई कनेक्टिविटी भी मौजूद है।
 
Philips_soundbar_amazon

कीमत: 13,999 रुपये (22,990 रुपये)
लिंक: अमेज़न

4. सोनी एक्सपीरिया ज़ेड3+ 32 जीबी
सोनी एक्सपीरिया ज़ेड3+ 32 जीबी कैशबेक के बाद पेटीएम पर 31,590 रुपये में उपलब्ध है। इस एंड्रॉयड फोन में 5.2 इंच का डिस्प्ले है। यह स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट और 3 जीबी रैम से लैस है। स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और 2930 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

कीमत: 31,590 रुपये
लिंक: पेटीएम

ज्ञात हो कि पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 ने गैजेट्स360 में निवेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »