• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन 5एसई, आईपैड एयर 3 और ऐप्पल वाच के नए मॉडल 15 मार्च को होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

आईफोन 5एसई, आईपैड एयर 3 और ऐप्पल वाच के नए मॉडल 15 मार्च को होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

आईफोन 5एसई, आईपैड एयर 3 और ऐप्पल वाच के नए मॉडल 15 मार्च को होंगे लॉन्चः रिपोर्ट
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी कंपनी ऐप्पल इस साल का पहला इवेंट 15 मार्च को आयोजित करेगी। ऐसा दावा कई मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा 4 इंच वाले आईफोन 5एसई और आईपैड एयर 3 को पेश किया जाएगा। अमेरिका की यह कंपनी इस इवेंट में ऐप्पल वाच के नए मॉडल और बैंड भी पेश करेगी।

9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, आम यूज़र ऐप्पल के 4 इंच वाले आईफोन से मार्च में रूबरू होंगे। इसे आईफोन 5एसई के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान कंपनी के लोकप्रिय आईपैड एयर 2 का अपग्रेड आईपैड एयर 3 को भी लॉन्च किया जाएगा। यह दावा बज़फीड न्यूज द्वारा भी किया गया है।

आईफोन 5एसई के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन और डिजाइन प्रोफाइल आईफोन 6एस जैसे हैं।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह ए9 प्रोसेसर और एम9 कोप्रोसेसर से लैस होगा। यह सेटअप हमें आईफोन 6एस में देखने को मिला है। आईफोन 5एसई सीरी फ़ीचर को भी सपोर्ट करेगा। अन्य फ़ीचर में 16 जीबी या 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल का आईसाइट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फेसटाइम कैमरा शामिल हैं।

आईपैड एयर 3 के बारे में बताया गया है कि यह टैबलेट 4K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। इसके अलावा 3डी टच फ़ीचर होने की भी जानकारी सामने आई है।

ऐप्पल की योजना इस इवेंट में ऐप्पल वाच के नए मॉडल पेश करने की भी है। हम पहले वर्ज़न की तुलना में ज्यादा बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकते, क्योंकि कंपनी सितंबर महीने में आईफोन 7 के साथ ऐप्पल वाच 2 भी लॉन्च करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »