iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के 9 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले कीमत, कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और A20 Pro चिप से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अगस्त 2026 11:26 IST
ख़ास बातें
  • 9 सितंबर को iPhone 18 Pro Series की लॉन्चिंग की उम्मीद
  • नई A20 Pro चिप और Variable Aperture कैमरा मिलने की चर्चा
  • भारत में कीमत ₹1.4 लाख के करीब रहने का अनुमान

iPhone 18 Pro Series को लेकर लॉन्च से पहले सामने आईं कई अहम जानकारियां

Apple के नए iPhone का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 9 सितंबर 2026 को Apple Event का ऐलान कर दिया है। भारत में यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस बार लॉन्च पहले से थोड़ा अलग हो सकता है, क्योंकि सितंबर के इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone की भी एंट्री की चर्चा है। वहीं सामान्य iPhone 18 मॉडल बाद में लाए जाने की रिपोर्ट्स हैं।

लॉन्च से पहले iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर कई लीक्स और रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इनमें नई चिप, कैमरा अपग्रेड, बड़ी बैटरी और डिजाइन में बदलाव से लेकर संभावित कीमत तक की जानकारी शामिल है। हालांकि, इनमें से ज्यादातर चीजें अभी आधिकारिक नहीं हैं। आइए जानते हैं कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर अब तक क्या-क्या सामने आया है।

Advertisement

1. 9 सितंबर को होगा बड़ा लॉन्च

Apple का अगला इवेंट 9 सितंबर को होगा। कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। भारत में इवेंट रात 10:30 बजे देखा जा सकेगा। iPhone 18 Pro और Pro Max के इसी इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है।

2. इस बार पूरा iPhone 18 लाइनअप साथ नहीं आएगा?

इस साल Apple की लॉन्च रणनीति बदल सकती है। मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर में कंपनी का फोकस iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर रह सकता है। वहीं सामान्य iPhone 18 और iPhone 18e को 2027 तक टाला जा सकता है। इसी इवेंट में Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की भी एंट्री की चर्चा है।

Advertisement

3. डिस्प्ले साइज में बड़ा बदलाव नहीं

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। यानी स्क्रीन साइज मौजूदा Pro मॉडल के आसपास ही रह सकता है। दोनों में 120Hz ProMotion वाला OLED पैनल जारी रहने की उम्मीद है।

4. Dynamic Island हो सकता है छोटा

फोन के फ्रंट डिजाइन में सबसे ज्यादा चर्चा Dynamic Island को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इसे पहले से छोटा कर सकता है। Face ID से जुड़े कुछ हिस्सों को स्क्रीन के नीचे ले जाने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, Dynamic Island के पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद नहीं है।

Advertisement

5. कैमरे में आएगा बड़ा बदलाव

कैमरा iPhone 18 Pro सीरीज का सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है। लीक्स के मुताबिक फोन में 48MP के तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं। इसके अलावा मुख्य कैमरे में Variable Aperture तकनीक आने की चर्चा है। इसका फायदा यह होगा कि कैमरा जरूरत के हिसाब से लेंस में आने वाली रोशनी को कंट्रोल कर सकेगा। इससे तेज रोशनी, पोर्ट्रेट और कम रोशनी में तस्वीरों को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

6. नई A20 Pro चिप मिलेगी

परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 Pro सीरीज में नई A20 Pro चिप आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे TSMC की 2nm प्रक्रिया पर बनाया जा सकता है। नई निर्माण तकनीक से परफॉर्मेंस के साथ-साथ एनर्जी की खपत को बेहतर करने की उम्मीद है। हालांकि, Apple ने अभी चिप के स्पेसिफिकेशन या परफॉर्मेंस आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है।

7. बैटरी पहले से बड़ी हो सकती है

iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिलने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी क्षमता 5,000mAh से ज्यादा होने का दावा किया गया है। अलग-अलग लीक में 5,391mAh और 5,567mAh जैसे आंकड़े भी सामने आए हैं। हालांकि, इन आंकड़ों को फिलहाल पक्की जानकारी नहीं माना जा सकता।

Advertisement

8. कीमत ₹1.4 लाख के करीब पहुंच सकती है

iPhone 18 Pro की कीमत को लेकर भी कई अनुमान सामने आए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹1,39,900 बताई गई है। वहीं Pro Max की शुरुआती कीमत करीब ₹1,54,900 से ₹1,59,900 के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, ये सभी कीमतें लीक और अनुमान पर आधारित हैं।

9. नया रंग भी मिल सकता है

iPhone 18 Pro सीरीज में Dark Cherry नाम का नया रंग आने की चर्चा है। इसके अलावा सिल्वर, डार्क ग्रे और लाइट ब्लू जैसे विकल्प भी मिलने की बात कही जा रही है।

10. सिर्फ डिजाइन नहीं, अंदर से होगा बड़ा अपग्रेड

कुल मिलाकर iPhone 18 Pro सीरीज में बहुत बड़ा बाहरी बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है। इसके बजाय Apple का फोकस नई A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा, Variable Aperture, छोटी Dynamic Island और बड़ी बैटरी जैसे बदलावों पर रहने की उम्मीद है। फिलहाल इन सभी जानकारियों को लीक और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखना चाहिए। 9 सितंबर के Apple Event में कंपनी जब आधिकारिक जानकारी देगी, तभी iPhone 18 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन पूरी तरह साफ होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.