iPhone 18 Pro का डिजाइन होगा 17 Pro से काफी अलग, लीक में हुआ खुलासा

Apple कथित तौर पर iPhone 18 Pro पर काम कर रहा है, जिसके डिजाइन में काफी बदलाव होने की अफवाह है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 नवंबर 2025 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Apple कथित तौर पर iPhone 18 Pro पर काम कर रहा है।
  • iPhone 18 Pro में ज्यादा यूनिफाइड बैक हो सकता है।
  • iPhone 18 Pro बाजार में A20 Pro चिप्स के साथ लॉन्च हो सकते हैं।

iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर iPhone 18 Pro पर काम कर रहा है, जिसके डिजाइन में काफी बदलाव होने की अफवाह है। लीक से सुझाव मिला है कि कंपनी मौजूदा iPhone 17 Pro मॉडल में नजर आने वाले ड्यूल टोन रियर फिनिश से कुछ अलग लाने का प्लान बना रही है। टिपस्टर मोमेंट्री डिजिटल के अनुसार, नेक्स्ट जेन के iPhone में ज्यादा यूनिफाइड बैक हो सकता है, जो Apple के फ्लैगशिप आईफोनन के लुक और फील को प्रभावित कर सकता है।

iPhone 17 Pro में Apple ने MagSafe चार्जिंग के लिए ग्लास कटआउट वाला रियर डिजाइन दिया है। इससे एल्युमीनियम यूनिबॉडी और सिरेमिक शील्ड 2 कटआउट के बीच कलर का अंतर है। इसके चलते 17 Pro सीरीज अपने पिछले मॉडल से अलग हुई है। iPhone 18 Pro और Pro Max के लिए Apple ग्लास और एल्युमीनियम फ्रेम के बीच कलर के अंतर को कम करने के लिए बैक ग्लास रिप्लेसमेंट प्रोसेस को अपडेट करने का प्लान बना रहा है। अगर यह सही हुआ तो यह आने वाले मॉडल को एक ज्यादा इंटीग्रेटेड डिजाइन प्रदान करेगा। 

Advertisement

इस साल की शुरुआत में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने थोड़े ट्रांसपेरेंट डिजाइन का सुझाव दिया था और अब इस अफवाह में iPhone 18 Pro के बारे में कुछ नया डिजाइन बताया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन दावों के पीछे के सोर्स का ट्रैक रिकॉर्ड अलग-अलग है। जैसे कि मोमेंट्री डिजिटल ने पहले लीक में iPhone 14 और Apple Watch Ultra 2 के टाइटेनियम मिलानीज लूप के पीले रंग के फिनिश के बारे में सटीक जानकारी दी थी, लेकिन यह हमेशा पूरी तरह से ठीक नहीं रही है। सिरेमिक शील्ड बैकप्लेट के अलावा रिपोर्ट्स में पता चलता है कि iPhone 18 Pro मॉडल काफी हद तक 17 Pro जैसा ही होंगे, जिनमें कैमरा सेटअप भी बड़ा होगा।

डिजाइन में बदलाव के अलावा रिपोर्ट्स से पता चलता है कि iPhone 18 Pro और Pro Max, Apple के A20 Pro चिप्स के साथ लॉन्च हो सकते हैं, जो TSMC की एडवांस 2nm प्रोसेस पर तैयार हैं। ये Apple के अपने C2 मॉडेम का उपयोग करेंगे। Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone के साथ सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाएंगे। पहले माना जा रहा था कि कंपनी नेक्स्ट जेन का iPhone Air भी लॉन्च करेगी, लेकिन अब पता चल रहा है कि कम बिक्री के चलते Apple ने iPhone Air 2 को रोक दिया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.