iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स

Apple के iPhone 18 Pro को लेकर कई लीक और रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। नए मॉडल में A20 Pro चिप, बेहतर AI फीचर्स, बड़ी बैटरी और कैमरा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जून 2026 12:42 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro में A20 Pro चिप और 12GB RAM मिल सकती है
  • Apple Siri को बड़े AI अपग्रेड के साथ ला सकता है
  • कैमरा और बैटरी में भी बड़े बदलाव की चर्चा

iPhone 18 Pro में AI, कैमरा और परफॉर्मेंस अपग्रेड मिलने की उम्मीद

Apple हर साल अपने नए iPhone मॉडल्स के साथ कुछ न कुछ नया लाने की कोशिश करता है। पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब नजरें कंपनी की अगली फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro पर टिकी हैं। हालांकि Apple ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषित नहीं किया है, लेकिन सप्लाई चेन रिपोर्ट्स और लीक्स के जरिए कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर अपग्रेड तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि डिस्प्ले, कैमरा, AI फीचर्स, बैटरी और कनेक्टिविटी में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो iPhone 18 Pro सीरीज का इंतजार करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं अब तक सामने आई सभी बड़ी जानकारियों के बारे में।

डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है। Apple हाल ही में iPhone 17 Pro सीरीज में नया कैमरा डिजाइन लेकर आया था, इसलिए इस साल बड़े डिजाइन ओवरहॉल की संभावना कम मानी जा रही है।

हालांकि कंपनी नए कलर ऑप्शन्स पर काम कर सकती है। हालिया रेंडर्ड इमेज लीक्स में Dark Cherry, Light Blue, Dark Gray और Silver जैसे नए शेड्स देखने को मिले हैं। कहा जा रहा है कि Dark Cherry इस साल का सिग्नेचर कलर बन सकता है।

डिस्प्ले में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड

iPhone 18 Pro सीरीज में नई LTPO Plus OLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पैनल पहले के मुकाबले ज्यादा पावर एफिशिएंट होगा और बेहतर कलर एक्यूरेसी ऑफर करेगा। इसके अलावा Dynamic Island का आकार थोड़ा छोटा किया जा सकता है, जिससे स्क्रीन पर ज्यादा जगह मिलेगी। स्क्रीन साइज में हालांकि बदलाव की उम्मीद नहीं है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच डिस्प्ले मिलने की संभावना है।

A20 Pro चिप और 12GB RAM

Apple अपने अगले फ्लैगशिप प्रोसेसर A20 Pro को iPhone 18 Pro मॉडल्स में ला सकता है। यह चिप कथित तौर पर 2nm प्रोसेस पर आधारित हो सकती है। नई चिप के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि A20 Pro, iPhone 17 Pro के A19 Pro के मुकाबले करीब 15 प्रतिशत ज्यादा तेज और 30 प्रतिशत ज्यादा एफिशिएंट हो सकता है।

इसके अलावा Pro मॉडल्स में 12GB RAM मिलने की भी चर्चा है, जो AI फीचर्स और मल्टीटास्किंग के लिए मददगार साबित हो सकती है।

बैटरी हो सकती है बड़ी

लीक्स की मानें तो iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स में 5200mAh तक की बैटरी का दावा किया गया है, जो मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ी बड़ी होगी। बैटरी क्षमता बढ़ने की वजह से फोन की मोटाई और वजन में भी हल्का इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि Apple की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कैमरा सिस्टम में आ सकता है बड़ा बदलाव

Apple इस बार कैमरा हार्डवेयर में कुछ नए प्रयोग कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी मेन कैमरे में Variable Aperture सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है। यह फीचर यूजर्स को कैमरे में आने वाली रोशनी को कंट्रोल करने की सुविधा दे सकता है, जिससे पोर्ट्रेट और लो-लाइट फोटोग्राफी में ज्यादा कंट्रोल मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा नया 'Three-Layer Stacked Image Sensor' भी देखने को मिल सकता है, जिससे इमेज क्वालिटी, डायनेमिक रेंज और रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होने की उम्मीद है। वही्ं, कैमरा सेटअप में तीन 48MP सेंसर मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिनमें मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा शामिल होंगे।

नया C2 Modem और सैटेलाइट कनेक्टिविटी

Apple अपने इन-हाउस C2 Modem को भी iPhone 18 Pro सीरीज में ला सकता है। माना जा रहा है कि यह मौजूदा मॉडेम की तुलना में बेहतर नेटवर्क स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी देगा। सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भविष्य में यूजर्स को सिर्फ इमरजेंसी मैसेजिंग ही नहीं बल्कि सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए अन्य इंटरनेट सर्विस का एक्सेस मिल सकता है।

Siri को मिलेगा सबसे बड़ा AI अपग्रेड

Apple लंबे समय से Siri को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहा है। ऐसे में iPhone 18 Pro सीरीज में Siri का बड़ा AI अपग्रेड देखने को मिल सकता है। नया Siri पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा और स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को बेहतर तरीके से समझ सकेगा। यह यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को भी समझ पाएगा और ज्यादा एडवांस्ड AI फीचर्स ऑफर करेगा। कहा जा रहा है कि Apple iPhone 18 Pro मॉडल्स में एक अलग Siri AI App भी दे सकता है। इसके अलावा Photos समेत कई सिस्टम ऐप्स में नए AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत (संभावित)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार अपने लॉन्च शेड्यूल में बदलाव कर सकता है। iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और लंबे समय से चर्चा में रहने वाला Foldable iPhone सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकते हैं। वहीं स्टैंडर्ड iPhone 18 को 2027 की शुरुआत तक टाला जा सकता है। इसे iPhone 18e और अगली पीढ़ी के iPhone Air के साथ पेश किए जाने की संभावना है।

कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत अमेरिका में 1299 डॉलर (वर्तमान एक्सचेंज रेट के हिसाब से करीब 1,22,700 रुपये) तक हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 200 डॉलर (लगभग 19,000 रुपये) महंगा होगा। भारत में भी इसी तरह की कीमत बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  2. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  3. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  5. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  6. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  7. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  2. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  5. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  6. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  7. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  8. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  9. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  10. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.