• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 18 की कीमत पर हुआ खुलासा, नहीं होगा iPhone 17 से बहुत ज्यादा महंगा!, जानें क्या है प्लान?

iPhone 18 की कीमत पर हुआ खुलासा, नहीं होगा iPhone 17 से बहुत ज्यादा महंगा!, जानें क्या है प्लान?

Apple इस साल अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

iPhone 18 की कीमत पर हुआ खुलासा, नहीं होगा iPhone 17 से बहुत ज्यादा महंगा!, जानें क्या है प्लान?

Photo Credit: Apple

iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Apple इस साल अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • अफवाहों में iPhone 18 सीरीज के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है।
  • iPhone 18 सीरीज की कीमत को लेकर भी खबरें आना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

Apple इस साल अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ऐसी उम्मीद है कि लेटेस्ट आईफोन सितंबर 2026 में दस्तक देंगे। हालांकि, अभी तक एप्पल ने आधिकारिक तौर पर आईफोन के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स और अफवाहों में iPhone 18 सीरीज के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है। आपको बता दें कि एप्पल हर साल आईफोन को लेटेस्ट फीचर्स से अपग्रेड कर रहा है, लेकिन अब तक कीमत को ज्यादा नहीं बढ़ाया गया है। बाजार में iPhone 18 सीरीज की कीमत को लेकर भी खबरे आना शुरू हो गई हैं। अब जाने-माने एप्पल एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने बताया है कि चलता है कि नए खरीदारों को ज्यादा रकम नहीं चुकानी होगी। आइए आईफोन 18 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
  
मिंग-ची कुओ की X पर पोस्ट के अनुसार,  खबरों में बताया गया है कि 1Q26 LPDDR की कीमतों में बढ़ोतरी लगभग वैसी ही है जैसी मैंने सुनी है। हालांकि, NAND फ्लैश की कीमतों में बढ़ोतरी थोड़ी कम है। iPhone मेमोरी की कीमत अब हर छमाही के बजाय तिमाही आधार पर तय होती है, इसलिए 2Q26 में एक और बढ़ोतरी की उम्मीद है। फिलहाल 2Q26 की तिमाही-दर-तिमाही बढ़ोतरी 1Q26 के समान नजर आती है। अधिकतर नॉन AI ब्रांड्स के लिए बेशक आप ज्यादा कीमत चुकाने के लिए तैयार हों, सप्लाई की कोई गारंटी नहीं है। Apple का इस तरह की डील कर पाना उनकी ताकत को दर्शाता है। मेमोरी की बढ़ती लागत iPhone के ग्रोस मार्जिन पर प्रभाव  डालेगी। लेकिन Apple की स्ट्रैटजी साफ है, जिसमें मार्केट की उथल-पुथल का फायदा उठाना, चिप्स सुरक्षित करना, कॉस्ट वहन करना और ज्यादा मार्केट हिस्सेदारी हासिल करना। एप्पल बाद में सर्विस के जरिए इसकी भरपाई कर लेंगे। 

मेमोरी के चलते लागत का दबाव इस हफ्ते एप्पल की इनकम घोषणा के दौरान इन्वेस्टर्स और एनालिस्ट के लिए एक चर्चा का विषय हो सकता है। एप्पल जो बताएगा उससे असलियत में अन्य इंडस्ट्री के शेयर में एप्पल या उसके सप्लायर्स के शेयरों के मुकाबले में ज्यादा हलचल मच सकती है। 2026 की दूसरी छमाही में आने वाले नए iPhone 18 मॉडल के लिए Apple का मौजूदा प्लान कीमतों में बढ़ोतरी से बचने का है, कम से कम शुरुआती कीमत को स्थिर रखना है, जिससे मार्केटिंग में फायदा होता है। Apple को यह पता चल गया है कि दिक्कत सिर्फ मेमोरी और टी-ग्लास की ही नहीं है। बल्कि, एआई सर्वर की बढ़ती डिमांड के चलते सप्लाई चेन के बाकी हिस्सों पर दबाव बढ़ने से अन्य कंपोनेंट की भी कमी हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 18 Price, iPhone 18, Apple
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »