अगर आप iPhone 17 को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदना चाहते हैं तो इस वक्त यह सबसे तगड़ी डील हो सकती है।
iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
iPhone 17 अगर आपकी विश लिस्ट में है तो इसे खरीदने के लिए हमने एक बेहतरीन डील ढूंढ निकाली है। फेस्टिव सीजन में कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फोन पर छूट दे रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा डिस्काउंट आपको हम बताने जा रहे हैं। iPhone 17 को खरीदने के लिए सबसे धांसू डील विजय सेल्स पर मिल रही है। अगर आप iPhone 17 को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदना चाहते हैं तो इस वक्त यह सबसे तगड़ी डील हो सकती है। फोन को यहां पर लगभग 19 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं iPhone 17 के बेस्ट प्राइस ऑफर के बारे में विस्तार से।
iPhone 17 को सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। फोन को Vijay Sales पर भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है, बस आपको ऑफर का सही इस्तेमाल करना आना चाहिए। विजय सेल्स ने iPhone 17 को MRP से 7% डिस्काउंट पर लिस्ट किया है जिसके बाद फोन की कीमत ₹1,16,190 रह जाती है जबकि आमतौर पर यह ₹1,24,900 में लिस्ट होता है। यानी 8710 रुपये का सीधा डिस्काउंट। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती। ऑफर आगे भी है।
iPhone 17 को और भी सस्ता यहां से खरीद सकते हैं। फोन को अगर आप HSBC TAJ Bank क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदते हैं तो 10,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं, HDFC बैंक कार्ड से 6000 रुपये डिस्काउंट, और ICICI बैंक कार्ड से 4000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यानी बैंक ऑफर के माध्यम से फोन करीबन 19 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदने का मौका फिलहाल मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिए ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
iPhone 17 Specifications
iPhone 17 के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
इस आईफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इस आईफोन में Apple A19 चिपसेट दिया गया है।
यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
इस आईफोन में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
iPhone 17 धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
इस आईफोन में सेफ्टी के लिए इमरजेंसी एसओएस और क्रैश डिटेक्शन फीचर्स दिए गए हैं।
इस आईफोन की लंबाई 149.6 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999