iPhone 17 Pro, Pro Max खरीदें 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart GOAT सेल में आ रहा धमाका ऑफर

ICICI, Bank of Baroda, और HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10 प्रतिशत का खास डिस्काउंट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जुलाई 2026 17:34 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 को Flipkart सेल में 82900 रुपये की बजाए 70,990 रुपये में पाएं
  • iPhone 17 Pro को Flipkart सेल में 1,12,000 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • iPhone 17e को सेल में 64,900 रुपये की बजाए 60,900 रुपये में खरीद सकते हैं

Flipkart GOAT Sale में iPhone 17 सीरीज, iPhone 16, iPhone Air समेत कई मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की गई है।

Photo Credit: Flipkart

Flipkart की धांसू सेल Flipkart GOAT Sale की शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल के तहत धांसू ऑफर्स की घोषणा कर दी है। इस सेल में स्मार्टफोन, होम अप्लायंसेज, स्मार्ट वियरेबल्स समेत कई घरेलू प्रोडक्ट्स पर भारी छूट का वादा किया गया है। सेल में खासतौर पर स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। iPhone डील्स भी इनमें शामिल हैं जो सबका ध्यान खींच रही हैं। Flipkart ने GOAT सेल में iPhone 17 सीरीज के मॉडल्स पर भारी छूट देने की घोषणा की है जिनमें से कई ऑफर्स का खुलासा भी कर दिया है। आइए जानते हैं विस्तार से सेल में आ रही धाकड़ डील्स के बारे में। 

Flipkart GOAT Sale भारत में 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है। सेल में कंपनी कई स्मार्टफोन्स पर भारी छूट देने का वादा कर रही है। सीधे डिस्काउंट के अलावा यूजर्स को बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा जिसके चलते स्मार्टफोन और स्मार्ट वियरेबल्स का धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने iPhone के लिए बेहद धमाकेदार डील्स की घोषणा की है। सेल में iPhone 17 सीरीज, iPhone 16, iPhone Air समेत कई मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दिया गया है। ICICI, Bank of Baroda, और HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10 प्रतिशत का खास डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप iPhone 17 सीरीज का कोई मॉडल खरीदना चाहते हैं तो हम यहां पर Flipkart सेल की सबसे धांसू डील्स के बारे में बता रहे हैं। 

iPhone 17 Sale

iPhone 17 को Flipkart सेल में 82900 रुपये की बजाए 70,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन की खरीद के साथ बैंक ऑफर भी शामिल हैं। iPhone 17 में कंपनी ने 120Hz डिस्प्ले दिया है जो ProMotion फीचर से लैस होकर आता है। इसमें Apple का A19 चिपसेट मिलता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, और 48 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड में 18 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे दिन तक चल सकती है। 

iPhone 17 Pro Sale

iPhone 17 Pro को Flipkart सेल में 1,12,000 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि आमतौर पर फोन 1,34,000 रुपये में लिस्ट होता है। iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह एक सिनेमैटिक डिस्प्ले बताया गया है जिसमें शार्प कलर्स उभर कर आते हैं। फोन में कंपनी का लेटेस्ट A19 प्रोसेसर मिलता है। यह एक हैक्साकोर प्रोसेसर है। फोन में 48MP + 48MP + 48MP कैमरा का सेटअप दिया गया है। दावा है कि इसमें DSLR जैसी क्वालिटी के फोटो, वीडियो शूट किए जा सकते हैं। फोन में फ्रंट साइड में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

iPhone 17 Pro Max Sale

iPhone 17 Pro Max को Flipkart सेल में 1,49,900 रुपये की बजाए 1,27,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। Pro Max के रियर में ƒ/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और ƒ/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

iPhone 17e Sale

iPhone 17e को सेल में 64,900 रुपये की बजाए 60,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.1 इंच (1,170 × 2,532 पिक्सल्स) Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Ceramic Shield प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन iOS 26 पर चलता है। iPhone 17e में कंपनी का नया A19 चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में f/1.6 अपार्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा है।

iPhone Air Sale

iPhone Air को फ्लिपकार्ट सेल में 95,900 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि आमतौर पर फोन 1,19,900 रुपये में लिस्ट होता है। iPhone Air में 6.5 इंच सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, फोन में 2736x1260 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। आईफोन में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। iPhone Air के रियर में ƒ/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए  ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1206x2622 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • Bad
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  2. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  5. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  7. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  9. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  10. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.