iPhone 16e को Rs 4 हजार सस्ता खरीदने का मौका! प्री-ऑर्डर के साथ कंपनी लाई धांसू ऑफर

Apple का सस्ता फोन iPhone 16e भारत में लॉन्च के बाद अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 फरवरी 2025 20:10 IST
ख़ास बातें
  • प्री-ऑर्डर के साथ कंपनी कुछ डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है।
  • बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदने पर 4 हजार रुपये का डिस्‍काउंट।
  • फोन को ब्लैक और व्हॉइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

iPhone 16e में 6.1 इंच का OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है

Apple का सस्ता फोन iPhone 16e भारत में लॉन्च के बाद अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर अब लाइव है जिससे कि आप इसे खरीदने के लिए बुक करवा सकते हैं। लेकिन इसी के साथ आप इसके प्री-ऑर्डर पर 4 हजार रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। नए iPhone 16e को सस्ते में खरीदने का यह सुनहरा मौका है। इस पर ग्राहक इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। बैंक कार्ड के माध्यम से खरीद पर भारी छूट का फायदा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे धांसू डिस्काउंट ऑफर के बारे में सभी डिटेल्स। 
 

iPhone 16e Pre-Order, Bank Offers, Discount

iPhone 16e को भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में आपको 128जीबी वाला वेरिएंट मिलेगा। लेकिन प्री-ऑर्डर के साथ कंपनी कुछ डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। फोन के लिए 21 फरवरी की शाम से प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। फोन को ऐपल की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल प्‍लेटफॉर्म से बुक करवाया जा सकता है। 
Advertisement

बैंक ऑफर की बात करें तो अगर आप फोन को अमेरिकन एक्‍सप्रेस, आईसीआईसी बैंक या एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 4 हजार रुपये का डिस्‍काउंट इस पर पाया जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 55900 रुपये रह जाती है। फोन को ब्लैक और व्हॉइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। 
 

iPhone 16e Specifications

iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 2532×1170 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 1200 निट्स तक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन है। फोन में 6-कोर वाला ए18 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन आईओएस 18 पर काम करता है। पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग इसमें मिल जाती है। 
Advertisement

iPhone 16e के रियर में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्टीरियो स्पीकर के साथ 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक होने का दावा इसमें किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, रीडर मोड के साथ NFC, GPS, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और BeiDou शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.