iPhone 16e की सेल 28 फरवरी से शुरू, 10 हजार रुपये सस्ता खरीदने का मौका

Apple के iPhone 16e पर डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 फरवरी 2025 16:30 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16e के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है।
  • iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16e में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है।

iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED की स्क्रीन है।

Photo Credit: Apple

Apple के iPhone 16e पर डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। हाल ही में लॉन्च हुआ नया आईफोन 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। आइए iPhone 16e पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 16e Price & Offers


iPhone 16e के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये, 256GB वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। फिलहाल यह आईफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 28 फरवरी से होगी। Apple के ऑफिशियल डिस्ट्रीब्यूटर Redington ने ऑफर की पेशकश की है। ग्राहक खरादीरी के वक्त ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank या SBI क्रेडिट कार्ड उपयोग करते हैं तो इंस्टेंट 4,000 रुपये कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर 6,000 रुपये तक बोनस पा सकते हैं, जिसके बाद कुल बचत 10 हजार रुपये हो जाएगी।


Advertisement
iPhone 16e Specifications


iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2532×1170 पिक्सल, 800 निट्स ब्राइटनेस और 1200 निट्स ब्राइटनेस है। इस आईफोन में 6-कोर ए18 प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन आईओएस 18 पर ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए iPhone 16e के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में iPhone 16e में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, रीडर मोड के साथ NFC, GPS, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और BeiDou शामिल है। iPhone 16e की लंबाई 146.7 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 167 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.