₹10 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 16e, यहां से खरीदने पर होगा जबरदस्त फायदा

अगर आप इस साल लॉन्च हुए नए आईफोन को खरीदने का सोच रहे हैं और बजट भी कम है तो iPhone 16e बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 08:17 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16e में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 16e में Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

अगर आप इस साल लॉन्च हुए नए आईफोन को खरीदने का सोच रहे हैं और बजट भी कम है तो iPhone 16e बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। एप्पल ने फरवरी में अपना सबसे किफायती iPhone के तौर पर इसे पेश किया था। अब यह फोन अमेजन पर भारी कीमत में कटौती के साथ मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि विभिन्न क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर और भी ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है। आइए iPhone 16e पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 16e Price & Offers

iPhone 16e (128GB वेरिएंट) अमेजन पर 51,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसी साल फरवरी में 59,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड या IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 2000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 49,499 रुपये हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना डिवाइस देने पर 47,700 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है। यह आईफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में 10 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा है।

iPhone 16e Specifications

iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2532×1170 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। Apple के इस आईफोन में Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह आईफोन आईओएस 26 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इस आईफोन में फेस आईडी सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16e के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस आईफोन की लंबाई 146.7 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 167 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ड्यूल सिम सपोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.