iPhone 16 Pro की परफॉर्मेंस में नहीं है दम! Geekbench स्कोर में खुलासा

Geekbench 6 में फोन के बेंचमार्क स्कोर्स iPhone 15 Pro से तुलना करके देखे गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 09:35 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 Pro की परफॉर्मेंस कथित रूप से सामने आ गई है।
  • पुराने मॉडल यानी iPhone 15 Pro से यह कमतर बताई गई है।
  • iPhone 16 सीरीज में कंपनी ने A18 और A18 Pro चिप इस्तेमाल किए हैं।

iPhone 16 सीरीज को Apple ने बीते 9 सितंबर को लॉन्च किया था।

Photo Credit: Apple

iPhone 16 सीरीज को Apple ने बीते 9 सितंबर को लॉन्च किया था। सीरीज में चार मॉडल्स उतारे गए हैं जिनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं। सीरीज की सेल 20 सितंबर से शुरू होने वाली है। लेकिन उससे पहले iPhone 16 Pro की परफॉर्मेंस कथित रूप से सामने आ गई है। पुराने मॉडल यानी iPhone 15 Pro से यह कमतर बताई गई है जो कि यूजर्स को निराश कर सकता है। आइए जानते हैं iPhone 16 सीरीज के बारे में यह लेटेस्ट अपडेट। 

iPhone 16 Pro कंपनी की नई सीरीज का हाईएंड स्मार्टफोन मॉडल है। यह 20 सितंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन उससे पहले कथित तौर पर फोन को गीकबेंच पर देखा गया है जिसमें इसकी कथित खराब परफॉर्मेंस का पता चला है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Geekbench 6 में फोन को देखा गया है। यहां पर फोन के बेंचमार्क स्कोर्स iPhone 15 से तुलना करके देखे गए हैं जिनसे पता चलता है आईफोन 16 प्रो की परफॉर्मेंस कसौटी पर खरी नहीं उतर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के एक यूजर James Atkinson ने इसे सबसे पहले गीकबेंच पर नोटिस किया था। 

फोन यहां आइडेंटिफायर 17,3 के साथ लिस्ट है जिसका स्कोर सिंगल कोर टेस्ट में 3114 पॉइंट्स का है, और मल्टीकोर टेस्ट में 6666 पॉइंट्स का है। आइडेंटिफायर के आधार पर इसे iPhone 16 Pro बताया गया है। वहीं, पिछले साल आए iPhone 15 Pro को देखा जाए तो इस फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 2,900 पॉइंट्स का स्कोर किया था, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 7,440 पॉइंट्स का स्कोर किया था। iPhone 16 Pro का मल्टीकोर टेस्ट स्कोर यहां काफी कम है। 
 
हालांकि अभी यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आईफोन 16 प्रो अभी मार्केट में नहीं आया है। कंपनी इनकी स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस चेक कर रही है। ऐसा हो सकता है कि डिवाइस रिलीज होने के समय पर बेहतर परफॉर्म करे। iPhone 16 सीरीज में कंपनी ने A18 और A18 Pro चिप इस्तेमाल किए हैं। इनमें पिछले प्रोसेसर कुछ हल्का सुधार किया गया है जिससे ग्राफिक्स और गेमिंग परफॉर्मेंस में बेहतर अनुभव मिलने की बात कही गई है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Solid build quality and lovely colour options
  • Battery life is bonkers on this one
  • Excellent for gaming and performance (in general)
  • Improved cameras
  • Bad
  • Still offers a 60Hz refresh rate and misses out on AOD (always-on display)
  • No fast charging
  • Comes with USB 2
  • No Apple Intelligence features out of the box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.