मात्र 95,999 रुपये में खरीदें iPhone 15 Pro, Flipkart Big Billion Days Sale 2024 में 38 हजार गिरी कीमत

iPhone 15 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1179x2556 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 सितंबर 2024 11:51 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है
  • iPhone 15 Pro में हेक्सा कोर एप्पल A17 प्रो प्रोसेसर से लैस है।
  • iPhone 15 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

iPhone 15 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Flipkart पर 26 सितंबर से प्लस मेंबर्स के लिए Flipkart Big Billion Days Sale 2024 शुरू हो गई है। सामान्य यूजर्स इस सेल में कल यानी कि 27 सितंबर से खरीदारी कर पाएंगे। सेल कौ दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टटीवी, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और होम एप्लायंसेज समेत कई प्रोडक्ट्स पर छूट मिल रही है। सेल में सबसे तगड़ी डील बीते साल लॉन्च हुए iPhone 15 Pro पर मिल रही है। भारी कीमत में कटौती के साथ इस आईफोन को बैंक ऑफर के साथ तगड़ी डील में लिया जा सकता है। ग्राहक डील को और बेहतर बनाने के लिए एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यहां हम आपको iPhone 15 Pro पर मिलने वाली डील के के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iPhone 15 Pro Price & Discount


Apple iPhone 15 Pro का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 99,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि भारतीय बाजार में 1,34,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर में एचडीएफसी बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (3,00 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 96,999 रुपये हो जाएगी। वहीं फ्लिपकार्ट यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 4000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे फोन की कीमत 95,999 रुपये होगी। एक्सचेंज ऑफर में 87,989 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।


Advertisement
iPhone 15 Pro Specifications


iPhone 15 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1179x2556 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन हेक्सा कोर एप्पल A17 प्रो प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह आईफोन आईओएस 17 पर काम करता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
#ताज़ा ख़बरें
  1. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  2. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  3. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  4. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  6. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  7. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  9. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  10. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.