iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max की भारी डिमांड, 20,000 रुपये तक प्रीमियम पर बिक्री

देश भर में Apple के कई ऑथराइज्ड रिटेलर्स के पास iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max स्टॉक में उपलब्ध नहीं हैं

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2023 17:19 IST
ख़ास बातें
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स के रिटेल प्राइस से प्रीमियम पर बिकने की रिपोर्ट है
  • Apple के कई ऑथराइज्ड रिटेलर्स के पास इन स्मार्टफोन्स का स्टॉक नहीं है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

कंपनी ने आईफोन 15 के Pro मॉडल्स में नए A17 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है

इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुई iPhone 15 सीरीज की जोरदार डिमांड है। इस सीरीज के iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max की भारत सहित कुछ देशों में डिलीवरी में देरी हो सकती है। इससे इन दोनों स्मार्टफोन्स के रिटेल प्राइस से प्रीमियम पर बिकने की रिपोर्ट है। 

भारत और इंटरनेशनल मार्केट में इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 22 सितंबर को शुरू हुई थी। देश भर में Apple के कई ऑथराइज्ड रिटेलर्स के पास iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max स्टॉक में उपलब्ध नहीं हैं। इस बारे में News 18 की रिपोर्ट में बताया गया है कि इन्हें वास्तविक रिटेल प्राइस से प्रीमियम पर बेचा जा रहा है। इन स्मार्टफोन्स के लिए दिल्ली, जयपुर और ठाणे में कुछ रिटेलर्स को की गई फोन कॉल्स से खुलासा हुआ है कि iPhone 15 Pro Max Natural Titanium के 256 GB वेरिएंट को 1,59,000 के MRP से 20,000 रुपये अधिक पर बेचा जा रहा है। इसी तरह, iPhone 15 Pro Titanium Blue का 256 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,51,000 रुपये या वास्तविक प्राइस से 6,000 रुपये अधिक पर बेचा जा रहा है। 
Advertisement

iPhone 15 Pro की बिक्री जयपुर में रिटेल प्राइस से 8,000 रुपये अधिक पर हो रही थी। देश में iPhone 15 Pro Max के 1 TB वेरिएंट का प्राइस 1,99,900 रुपये है और इस रिपोर्ट में बताया गया है कि महाराष्ट्र के ठाणे में इसे 2,32,000 रुपये में बेचा जा रहा है। एपल ने आईफोन 15 के Pro मॉडल्स में नए A17 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट A16 की तुलना में बेहतर एफिशिएंसी और अधिक पावर वाला है। एपल ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट करने की तैयारी की है। 

हाल ही में एपल ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन्स की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यह पहली बार है कि जब एपल ने देश में बने आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स को इसकी इंटरनेशनल सेल्स शुरू होने के पहले दिन उपलब्ध कराया है। इससे पहले कंपनी मेड इन इंडिया आईफोन्स की लॉन्च के बाद की तिथि पर बिक्री करती थी। इन स्मार्टफोन्स को एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn के चेन्नई में प्लांट में बनाया जा रहा है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.