iPhone 15 और iPhone 15 Pro के रेंडर्स लीक, कलर ऑप्शन का खुलासा

iPhone 15 Pro मॉडल यानी iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का हिस्सा होंगे। हाई-एंड मॉडल के 4 अलग-अलग कलर ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और ग्रे में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अगस्त 2023 16:33 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 सीरीज बाजार में 12 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • iPhone 15 Pro पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा स्लिम होगा।
  • iPhone 15 Pro में बेहतर फोटो क्वालिटी के लिए नया सेंसर होगा।

iPhone 14 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

आगामी आईफोन से संबंधित लीक्स काफी नजर आ चुकी हैं, जिसमें फीचर्स से लेकर स्पेसिफिकेशंस और अन्य डिटेल्स का खुलासा हुआ था। अब एक नया रेंडर सामने आया है, जिसमें iPhone 15 और iPhone 15 Pro के अलग-अलग कलर ऑप्शंस का खुलासा हुआ है। 

इन्हें दोनों आईफोन का सबसे ज्यादा सटीक कलर और रियल रेंडर कहा जा रहा है। सोर्स के अनुसार, रेंडरर्स में राउंड ऐजेस, टाइटेनियम फ्रेम और थोड़ा मोटा कैमरा बंप नजर आ रहा है। iPhone 15 और iPhone 15 Plus कलर ऑप्शन के मामले में काले, हरा, नीला, पीला और गुलाबी में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इन रेंडर से डिजाइन और कलर ऑप्शन के बारे में बता चला है।


iPhone 15 सीरीज में होंगे ये बदलाव:


iPhone 15 सीरीज में लाइटनिंग पोर्ट की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है। नई जनरेशन के iPhone में 3nm प्रोसेस पर Apple A17 बायोनिक प्रोसेसर मिल सकता है। स्टेनलेस स्टील की जगह पर टाइटेनियम फ्रेम दिया जाएगा।
बेहतर जूमिंग कैपेसिटी के लिए एक नया पेरिस्कोप लेंस मिलेगा। पूरी लाइनअप में नए कलर ऑप्शन मिलेंगे।


Advertisement
iPhone 15 प्रो कलर रेंडर


इनमें से अधिकतर बदलाव iPhone 15 Pro मॉडल यानी iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का हिस्सा होंगे। हाई-एंड मॉडल के 4 अलग-अलग कलर ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और ग्रे में आने की उम्मीद है।

iPhone 15 Pro सीरीज में बेहतर फोटो क्वालिटी के लिए एक नई सेंसर टेक्नोलॉजी शामिल होने की उम्मीद है। इसमें नए हैप्टिक वॉल्यूम और म्यूट बटन होंगे। यहां तक ​​कि म्यूट टॉगल को भी हैप्टिक बटन से बदला। iPhone 15 Pro पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा स्लिम होगा डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 146.47 मिमी, चौड़ाई 70.46 मिमी और मोटाई 8.24 मिमी होगा।


Advertisement
iPhone 15 Pro लॉन्च की तारीख


iPhone 15 सीरीज बाजार में 12 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। प्री-ऑर्डर 15 सितंबर से और शिपिंग 22 सितंबर से होने की उम्मीद है। अभी तक ऑफिशियल कोई जानकारी नहीं आई है तो ऐसे में सटीक जानकारी के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।  
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.