iPhone 14 और iPhone 14 Plus पर Rs. 22 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां से खरीदें

Apple द्वारा iPhone 15 सीरीज लॉन्च किए जाने के छह महीने बाद, Flipkart ने iPhone 14 के बेस 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 69,990 रुपये के बजाय 56,999 रुपये में लिस्ट किया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मार्च 2024 20:41 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 14 को 69,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था
  • iPhone 14 Plus की लॉन्च के समय शुरुआती कीमत 89,990 रुपये थी
  • दोनों हैंडसेट्स Flipkart पर डिस्काउंटेड कीमतों पर लिस्टेड हैं

iPhone 14 और 14 Plus, दोनों मॉडल में Apple का A15 बायोनिक SoC मिलता है

Apple की iPhone 14 सीरीज को भारत में सितंबर 2022 में 69,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। अब, iPhone 14 और iPhone 14 Plus को Flipkart पर डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स साइट चुनिंदा बैंक कार्ड और ईएमआई खरीद पर एक्स्ट्रा छूट भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी हैं। iPhone 14 और iPhone 14 Plus, दोनों Apple के A15 Bionic SoC पर काम करते हैं।

Apple द्वारा iPhone 15 सीरीज लॉन्च किए जाने के छह महीने बाद, Flipkart ने iPhone 14 के बेस 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 69,990 रुपये के बजाय 56,999 रुपये में लिस्ट किया है। इसके 256GB और 512GB वेरिएंट को क्रमश: 69,999 रुपये और 86,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का उपयोग करके हैंडसेट खरीदने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत कैशबैक दे रही है। ईएमआई ऑप्शन 2,004 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं और 55,500 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

इसी तरह, iPhone 14 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट वर्तमान में 66,999 रुपये में लिस्टेड है। इसका 256GB मॉडल 76,999 रुपये में, जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 96,999 रुपये में लिस्टेड है। ICICI बैंक के डेबिट कार्ड, Citi बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन के जरिए की गई खरीद पर 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी है। इससे इफेक्टिव शुरुआती कीमत घटकर  64,999 रुपये हो जाती है। नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन 2,356 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं। एक्सचेंज डिस्काउंट 59,000 रुपये तक हासिल किया जा सकता है।
 

iPhone 14 में 6.1‑इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जबकि iPhone 14 Plus में बड़ा 6.7‑इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। दोनों मॉडल में Apple का A15 बायोनिक SoC है।
Advertisement

iPhone 14 और iPhone 14 Plus में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर है। फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का शूटर है। इसके अलावा, दोनों मॉडल धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP68-रेटेड बिल्ड के साथ आते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Same SoC as iPhone 13 series
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1284x2778 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  5. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  8. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  10. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.