• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • गाड़ी चलाते हुए सो गई लड़की, iPhone के इस फीचर ने बचाई जान, आप भी ऐसे करें एक्टिवेट

गाड़ी चलाते हुए सो गई लड़की, iPhone के इस फीचर ने बचाई जान, आप भी ऐसे करें एक्टिवेट

अमेरिका में 16 साल की लड़की गाड़ी चलाते-चलाते सो गई और उसका ट्रक पेड़ और पोल से टकरा गया। एक्सीडेंट के बाद iPhone 14 का Crash Detection फीचर एक्टिव होकर खुद 911 कॉल कर गया।

गाड़ी चलाते हुए सो गई लड़की, iPhone के इस फीचर ने बचाई जान, आप भी ऐसे करें एक्टिवेट

Photo Credit: Apple

iPhone में Crash Detection और Emergency SOS फीचर Settings के जरिए ऑन होता है

ख़ास बातें
  • 16 साल की लड़की ड्राइविंग करते-करते सो गई और हुआ बड़ा हादसा
  • iPhone 14 के Crash Detection फीचर ने खुद 911 पर कॉल कर दी
  • डिस्पैचर की आवाज सुनकर लड़की को आया होश, 22 मिनट कॉल चालू रही
विज्ञापन

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक 16 वर्षीय लड़की, लिंडसे लेस्कोवैक गाड़ी चलाते-चलाते नींद में चली गई और एक खतरनाक एक्सीडेंट का शिकार हो गई। लेकिन उसका iPhone 14, जिसमें Crash Detection फीचर ऑन था, ने तुरंत 911 पर कॉल कर दी और रेस्क्यू टीम को उसकी लोकेशन तक पहुंचा दिया। अब लिंडसे अस्पताल में इलाज करा रही हैं और उनकी मां ने सभी लोगों से यह फीचर ऑन रखने की अपील की है। यह पहली घटना नहीं है, जब क्रैश डिटेक्शन फीचर ने किसी की जान बचाने का काम किया हो, इससे पहले भी कई हादसों में इस फीचर ने इमर्जेंसी सर्विसेज को कॉन्टैक्ट किया है।

2 अगस्त की सुबह, लिंडसे लेस्कोवैक अपने दोस्त को छोड़कर घर लौट रही थीं। थकान के चलते वह ड्राइविंग करते-करते सो गईं और उनका पिकअप ट्रक दो पोल्स और पेड़ों से टकराने के बाद एक जलाशय के पास जाकर रुका। लिंडसे गाड़ी में फंसी रहीं और खुद मदद के लिए कॉल नहीं कर पाईं। यहीं पर उनका iPhone 14 काम आया। फोन के Crash Detection फीचर ने तुरंत 911 डायल कर दिया और डिस्पैचर की आवाज़ सुनकर लिंडसे को होश आया।

उनकी मां लौरा लेस्कोवैक ने WFMJ को दिए इंटरव्यू में कहा, (अनुवादित) "मेरी बेटी ने डिस्पैचर की आवाज सुनी और पूरे 22 मिनट तक कॉल पर बनी रही। इसी वजह से रेस्क्यू टीम उसे ढूंढ पाई।” लौरा ने अपनी बेटी की जान बचाने का श्रेय Apple के क्रैश डिटेक्शन फीचर को दिया। उन्होंने कहां, "फायर एंड रेस्क्यू टीम ने बताया कि 911 कॉल फोन ने खुद किया था। तभी मुझे पता चला कि iPhones में यह Crash Detection फीचर होता है। सच कहूं तो, मेरी बेटी आज जिंदा है तो सिर्फ इसी तकनीक की वजह से।”

रिपोर्ट आगे बताती है कि इस हादसे में लिंडसे को गंभीर चोटें आई हैं। उनके पेल्विक और हिप फ्रैक्चर और सर्वाइकल स्पाइन फ्रैक्चर हुए हैं। रिकवरी लंबी है, लेकिन परिवार शुक्रगुजार है कि वह जीवित हैं।

लौरा कहती हैं कि यह हादसा सिर्फ नींद में गाड़ी चलाने के खतरे की याद नहीं दिलाता, बल्कि इस बात का सबूत भी है कि हर किसी को अपने iPhone में Crash Detection और Emergency SOS फीचर ऑन रखना चाहिए।

iPhone पर Crash Detection कैसे ऑन करें?

  • Settings खोलें
  • नीचे स्क्रॉल करें और Emergency SOS पर टैप करें
  • Call After Severe Crash या Crash Detection को ON करें
  • Health App में Emergency Contacts जरूर ऐड करें, ताकि हादसे की स्थिति में उन्हें नोटिफिकेशन मिल सके
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »