iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की बिक्री भारत में शुरू

iPhone 11 की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होती है। आईफोन 11 प्रो का शुरुआती दाम 99,900 रुपये है। iPhone 11 Pro Max का शुरुआती वेरिएंट 1,09,900 रुपये का है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 सितंबर 2019 11:20 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max आईओएस 13 प्लेटफॉर्म पर चलते हैं
  • कैमरा डिपार्टमेंट में आईफोन Xआर की तुलना में iPhone 11 बड़ा अपग्रेड है
  • आईफोन 11 है सबसे किफायती आईफोन 2019 मॉडल
iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। आईफोन परिवार के इन तीनों हैंडसेट को इस महीने की शुरुआत में ऐप्पल के स्पेशल लॉन्च इवेंट में पेश किया गया था। ये अब तक प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध थे। आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो, आईफोन 11 प्रो मैक्स की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के ज़रिए होगी। आईफोन 11 सीरीज़ के तीनों हैंडसेट के अलावा कंपनी नेApple Watch Series 5 की भी बिक्री भारत में शुरू कर दी है।
 

iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max price in India

ऐप्पल आईफोन 11 की कीमत भारत में 64,900 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन का 128 जीबी मॉडल 69,900 रुपये में मिलेगा और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 79,900 रुपये में बेचा जाएगा। दूसरी ओर, आईफोन 11 प्रो की कीमत भारत में 99,900 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,13,900 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,31,900 रुपये है।


आईफोन 11 प्रो मैक्स की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 64 जीबी वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है। फोन के 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमशः 1,23,900 रुपये और 1,41,900 रुपये में बेचे जाएंगे। अब बात कलर वेरिएंट की। आईफोन 11 पर्पल, व्हाइट, ग्रीन, यलो, ब्लैक और रेड रंग में तो वहीं, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो को मिडनाइट ग्रीन, स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड रंग में खरीदा जा सकेगा।

जैसा कि हमने आपको बताया अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल पर iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की बिक्री हो रही है।
 

iPhone 11 specifications

आईफोन 11 में 6.1 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है। इसमें ऐप्पल के नए ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Apple का दावा है कि नया ए13 बायोनिक चिपसेट दुनिया के किसी भी फोन में मिलने वाले 'सबसे तेज सीपीयू' और 'सबसे तेज जीपीयू' लेकर आता है। आईफोन 11 आईओएस 13 पर चलेगा जिसमें डार्क मोड, साइन इन विथ ऐप्पल और हैपटिक टच सपोर्ट जैसे फीचर हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट में आईफोन Xआर की तुलना में iPhone 11 बड़ा अपग्रेड है। नए आईफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। जुगलबंदी के लिए 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है और यह 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्ट एचडीआर, बेहतर नाइट मोड और इनहांस्ड पोर्ट्रेट मोड जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। डुअल रियर कैमरा सेटअप 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।
Advertisement

आईफोन 11 में फ्रंट कैमरे को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है जो 4K और स्लो-मो वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। अगर आप लैंडस्केप मोड इस्तेमाल करेंगे तो यह वाइडर आउटपुट देगा।
Advertisement
 

iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max specifications

कंपनी का कहना है कि आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स सबसे पावरफुल व एडवांस्ड स्मार्टफोन हैं। इन्हें प्रो यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। फोन कंपनी के नए प्रो डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।

iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max ऐप्पल के नए आईओएस 13 प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। इनमें क्रमशः 5.8 इंच और 6.5 इंच के सुपर रेटिना एक्सडीआर ओलेड डिस्प्ले हैं। स्क्रीन हैपटिक टच को सपोर्ट करते हैं। फोन में टैक्सचर्ड मैट ग्लास है और स्टेनलेस स्टील डिज़ाइन है। इन हैंडसेट को IP68 की रेटिंग मिली है। दोनों ही फोन में ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें थर्ड जेनरेशन न्यूरल इंजन है। ऐप्पल का कहना है कि न्यूरल इंजन से रियल टाइम फोटो और वीडियो एनलिसिस को मदद मिलेगी।
Advertisement

आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स में पिछले हिस्से पर तीन-तीन रियर कैमरे हैं। ऐप्पल ने इसे प्रो कैमरा सिस्टम का नाम दिया है। दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल के तीन सेंसर्स हैं। ये एफ/ 1.8 वाइड एंगल, एफ/ 2.4 अल्ट्रा-वाइड-एंगल और एफ/ 2.4 टेलीफोटो लेंस हैं। वाइड-एंगल और टेलीफोटो कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। फोन में इनहांस्ड नाइट मोड, अपडेटेड पोर्ट्रेट मोड, स्मार्ट एचडीआर जैसे फीचर हैं। इन हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे भी हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3110 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Insanely good battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Expensive
  • 64GB isn’t enough storage for a Pro device
  • No PiP or other features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3969 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

1242x2688 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3046 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  3. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  4. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. 6 हजार सस्ता खरीदें iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन! यहां मिल रही धांसू डील
  3. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  4. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  6. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  7. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  8. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  9. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.