iPad Pro, iMac, Mac Pro को मिलेगा फ्रेश डिजाइन! जानिए 2022 के लिए Apple की तैयारियां

ऐपल वॉच के तीन नए मॉडल्‍स लॉन्‍च करने के बारे में सोच रही है। इसमें बेस मॉडल, SE वैरिएंट, रग्डाइज्ड वर्जन के साथ-साथ एथलीटों और एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए भी वॉच लॉन्‍च की जा सकती है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2021 20:30 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल अपने कई प्रोडक्‍ट्स को नए डिजाइन के साथ अनवील करना चाहती है
  • 9to5Mac ने ब्‍लूमबर्ग के मार्क गुरमन के हवाले से यह बताया है
  • हालांकि ऐपल की ओर से इनमें से किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है

कंपनी अपने पहले मिक्‍स्‍ड आग्मेन्टड (AR/VR) हेडसेट को भी लॉन्‍च कर सकती है।

क्‍या Apple डिवाइसेज एक नए कलेवर में आने के लिए तैयार हैं? टेक गलियारों में यह खबर इसलिए भी चर्चा में है, क्‍योंकि इस साल आई आईफोन सीरीज में डिजाइन के लेवल पर कुछ भी चौंकाने वाला नहीं था। खबरें हैं कि ऐपल अगले साल यानी 2022 में अपने कई प्रोडक्‍ट्स को नए डिजाइन के साथ अनवील करना चाहती है। एक नई रिपोर्ट ने अनुमान लगाया है कि कंपनी अपने iPad Pro, हाई एंड iMacs, Mac Pro समेत दूसरे प्रोडक्‍ट्स के लिए एक फ्रेश डिजाइन पर काम कर रही है।

9to5Mac ने ब्‍लूमबर्ग के मार्क गुरमन के नए पावर ऑन न्‍यूजलेटर के हवाले से यह बताया है। इस रिपोर्ट में गुरमन ने 2022 में ऐपल के लॉन्च के बारे में जानकारी शेयर की है। लिखा गया है कि ऐपल आईपैड प्रो का एक नया डिजाइन लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। बात करें iPad तो वहां भी डिजाइन में कुछ ताजगी देखने को मिल सकती है और iPad Air व iPad के बेस मॉडल में भी बदलाव नजर आएगा।

मार्क गुरमन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ऐपल अगले साल नए डिजाइन के साथ मैकबुक एयर को पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी का टारगेट एंट्री लेवल मैकबुक प्रो, मैक प्रो और यहां तक कि मैक मिनी को भी अपडेट करना है। वियरेबल्‍स के मामले में ऐपल वॉच के तीन नए मॉडल्‍स लॉन्‍च करने के बारे में सोच रही है। इसमें 
बेस मॉडल, SE वैरिएंट, रग्डाइज्ड वर्जन के साथ-साथ एथलीटों और एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए भी वॉच लॉन्‍च की जा सकती है। 
Advertisement

अपने न्यूजलेटर में गुरमन ने जो डिटेल्‍स शेयर की हैं, उनमें 5G सपोर्ट वाला iPhone SE भी शामिल हैं, जिसे अगले साल लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके अलावा, iPhone 14 सीरीज भी लॉन्‍च होगी। कंपनी अपने पहले मिक्‍स्‍ड आग्मेन्टड (AR/VR) हेडसेट को भी लॉन्‍च कर सकती है। हालांकि ऐपल की ओर से इनमें से किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चीजें और क्लियर होंगी। तब तक हमें इन्‍हीं अनुमानों के साथ बने रहना होगा।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Very good battery life
  • Solid overall performance
  • Useful software updates
  • USB Type-C port
  • Bad
  • Awkwardly placed Touch ID sensor
  • Very expensive accessories
  • No 3.5mm audio socket
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.90 इंच

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2360x1640 पिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPad Pro, IMac, iMac Pro, 2022 design, apple new design, iPad Air
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.