एंड्रॉयड नूगा पर चलने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत है 4,200 रुपये से कम

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता इंटेक्स एक्वा सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन ए4 लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा ए4 स्मार्टफोन की कीमत 4,199 रुपये है। यह फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन देशभर के बाज़ारों में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 मई 2017 16:36 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा ए4 स्मार्टफोन की कीमत 4,199 रुपये है
  • यह फोन एंड्रॉयड नूगा पर चलता है
  • फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता इंटेक्स एक्वा सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन ए4 लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा ए4 स्मार्टफोन की कीमत 4,199 रुपये है। यह फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन देशभर के बाज़ारों में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

ख़ास बात है कि इंटेक्स एक्वा ए4 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एंड्रॉयड नूगा के होनो से फोन में कई सारे ख़ास फ़ीचर आ गए हैं। जैसे कि स्पिलिट स्क्रीन व्यू के साथ एक साथ स्क्रीन पर कई ऐप का चलना, नोटिफिकेशन पैनल से ही जवाब देने के लिए सपोर्ट और डोज़ पावर सेविंग मोड का आना। 

इंटेक्स एक्वा ए4 में 4 इंच (480 x 800 पिक्सल) डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 245 पीपीआई है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एससी9832 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो इंटेक्स एक्वा ए4 में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। सेल्फी व वीडियो चैट के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन का वज़न 19.5 ग्राम है।
Advertisement

फोन को पावर देने के लिए 1750 एमएएच की लीथियम-आयन बैटरी है। बैटरी के 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 4 से 6 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। बात करें कनेक्टिविटी की तो फोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा वाई-फाई, ब्लूटूछ, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी, जीपीएस/ए-जीपीएस, जीपीआरएस/एज और ग्लोनास जैसे फ़ीचर हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ई

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

1750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex, Intex Aqua mobile, Intex aqua A4 specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.