इंटेक्स क्लाउड स्टाइल 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 23 जनवरी 2017 18:06 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स क्लाउड स्टाइल 4जी की कीमत 5,799 रुपये है
  • इसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
  • क्लाउड स्टाइल 4जी में 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी मौज़ूद है।
इंटेक्स ने अपने नए बजट स्मार्टफोन क्लाउड स्टाइल 4जी को भारत में लॉन्च किया है। इंटेक्स क्लाउड स्टाइल 4जी की कीमत 5,799 रुपये है और इसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हम हैंडसेट की बिक्री जल्द ही शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं। स्मार्टफोन शैंपेन और ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

इंटेक्स क्लाउड स्टाइल 4जी में 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी मौज़ूद है। स्मार्टफोन जियो नेटवर्क के साथ भी काम करेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 196 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

पावर देने के लिए मौज़ूद है 2500 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 400 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 145x73x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 140 ग्राम।

इंटेक्स ने पिछले महीने एक्वा क्लासिक 2 स्मार्टफोन को भारत में 4,600 रुपये में पेश किया था। यह देश भर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.