• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स ने मात्र 3,999 रुपये में लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन

इंटेक्स ने मात्र 3,999 रुपये में लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन

इंटेक्स ने मात्र 3,999 रुपये में लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • इंटेक्स क्लाउड स्कैन एफपी की कीमत 3,999 रुपये है
  • इसमें रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • इस फोन में 1 जीबी रैम व 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
विज्ञापन
इंटेक्स ने अपनी क्लाउड सारीज़ का नया स्मार्टफोन क्लाउड स्कैन एफपी लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स क्लाउड स्कैन एफपी की कीमत 3,999 रुपये है। और यह शैंपेन व डार्क ब्लू कलर में मिलेगा। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील पर उपलब्ध है। फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

3जी कनेक्टिविटी के साथ आने वाला इंटेक्स क्लाउड स्कैन एफपी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इस कीमत में फिंगरप्रिंट सेंसर का होना। कंपनी का दावा है कि यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इंटेक्स क्लाउड स्कैन एफपी 5 इंच (480 x 854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी7731 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी है। इसमें 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

क्लाउड स्कैन एफपी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2450 एमएएच की बैटरी। जिसके 5 घंटे तक का टॉक टाइम और 110 घंटे तक स्टैंयबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 146.4×73.0×9.65 मिलीमीटर और वज़न 153.8 ग्राम है।

बात करें कैमरे की तो इंटेक्स ने अपने इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। जबकि फ्रंट कैमरा भी 5 मेगापिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए क्लाउड स्कैन एफपी में 3 जी के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं।

पिछले हफ्ते ही इंटेक्स ने 4,990 रुपये में फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा एस2 को लॉन्च किया था। इंटेक्स एक्वा एस2 में 5 इंच (480×584 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। फोन में स्प्रेडट्रम एससी7731सी क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-400एमपी है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी7731जी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »