इंटेक्स का 3 जीबी रैम वाला बजट फोन लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 फरवरी 2016 17:28 IST
गुरुवार को मोबाइल कंपनी इंटेक्स ने अपने नए स्मार्टफोन क्लाउड क्रिस्टल 2.5डी को 6,899 रुपये पर बेचने की घोषणा की है। पिछले हफ्ते ही इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया गया था। अब भारत की इस मोबाइल निर्माता कंपनी ने क्लाउड क्रिस्टल 2.5डी को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर बेचने की पुष्टि की है।

इंटेक्स क्लाउड क्रिस्टल 2.5डी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिजाइन से लैस है। 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर वाले क्लाउड क्रिस्टल 2.5डी में 3 जीबी का रैम भी दिया गया है।

अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग के मुताबिक, इंटेक्स के इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इसका डाइमेंशन 143x71x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 148 ग्राम। इंटेक्स क्लाउड क्रिस्टल 2.5डी में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2200 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 3जी नेटवर्क पर 6-8 घंटे तक का टॉक टाइम और 120 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

इंटेक्स के इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन काफ हद तक हाल ही में लॉन्च हुए इंटेक्स एक्वा क्रेज़ जैसे ही हैं।
Advertisement


कंपनी के मोबाइल बिजनेस हेड संजय कुमार कलिरोना ने बताया, ''इंटेक्स हमेशा से ग्राहकों के लिए इनोवेटिव प्रोडक्ट लाना चाहती है। ग्राहकों को ध्यान में रखते में हुए दमदार क्लाउड क्रिस्टल 2.5डी को बेहद उचित दाम पर बाजार में बेचा जा रहा है। हमें उम्मीद है कि टेक सेवी उपभोक्ता इस स्मार्टफोन से खासे खुश होंगे। ''
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
  3. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  5. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  6. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  7. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर
  2. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
  3. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  5. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  7. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  8. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  9. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  10. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.