इंटेक्स के इस फोन में है 3 जीबी रैम, 6,899 रुपये में मिलेगा

इंटेक्स के इस फोन में है 3 जीबी रैम, 6,899 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
इंटेक्स जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन क्रिस्टल 2.5डी लॉन्च कर सकती है। दरअसल, इस स्मार्टफोन को एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन की कीमत 6,899 रुपये है और यह ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसे अभी कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है।

इंटेक्ल क्लाउड क्रिस्टल 2.5डी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिजाइन से लैस है। 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर वाले क्लाउड क्रिस्टल 2.5डी में 3 जीबी का रैम भी दिया गया है।

अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग के मुताबिक, इंटेक्स के इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इसका डाइमेंशन 143x71x9 मिलीमीटर है और वज़न 50 ग्राम। इंटेक्स क्लाउड क्रिस्टल 2.5डी में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2200 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 3जी नेटवर्क पर 6-8 घंटे तक का टॉक टाइम और 120 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  2. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  3. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  4. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  5. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  7. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  8. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  9. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  10. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »