इंटेक्स एक्वा सुपर बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, 3 जीबी रैम से है लैस

इंटेक्स एक्वा सुपर बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, 3 जीबी रैम से है लैस
विज्ञापन
इंटेक्स ने मंगलवार को नया बजट स्मार्टफोन एक्वा सुपर लॉन्च किया। इस हैंडसेट की कीमत 10,390 रुपये है। यह ब्लैक, शैंपेन, ग्रे व व्हाइट कलर वेरिएंट में अगले हफ्ते से उपलब्ध होगा।

इंटेक्स एक्वा सुपर एक डुअल-सिम डिवाइस है और एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी करीब 293 पीपीआई है। नया इंटेक्स स्मार्टफोन 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735पी चिपसेट और 3 जीबी के रैम के साथ आएगा।

8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस एक्वा सुपर फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कैमरा ऐप में फेस डिटेक्शन, ऑटो सीन डिटेक्शन, सेल्फ-टाइमर, स्माइल डिटेक्शन, फेस ब्यूटी, लाइव फोटो, पनोरमा और अन्य फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है, ज़रूरत पड़ने पर इसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 4जी, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

हैंडसेट का डाइमेंशन 144x75.3x7.65 मिलीमीटर है। एक्वा सुपर में 2150 एमएएमच की बैटरी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।

इंटेक्स ने यह भी जानकारी दी है कि एक्वा सुपर के स्क्रीन पर 1 साल की वारंटी मिलेगी। स्मार्टफोन के साथ गिफ्ट बैग भी दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »