इंटेक्स एक्वा शाइन 4जी में है 3000 एमएएच की बैटरी, 7,699 रुपये में लॉन्च

इंटेक्स एक्वा शाइन 4जी में है 3000 एमएएच की बैटरी, 7,699 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
4जी स्मार्टफोन मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के मकसद से देश की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इंटेक्स ने अपना नया हैंडसेट एक्वा शाइन 4जी लॉन्च किया है। इंटेक्स एक्वा 4जी शाइन को कंपनी की वेबसाइट पर 7,699 रुपये में लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि इस हैंडसेट को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

इंटेक्स एक्वा शाइन 4जी में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह डुअल सिम हैंडसेट है और दोनों ही सिम स्लॉट में 4जी सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कम रोशनी में बेहतर सेल्फी लेने के लिए एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। इसके बारे में 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 5 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ, ब्लूटूथ 2.1, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, 3.5 एमएम जैक और यूएसबी शामिल हैं। डाइमेंशन 147.3x73.3x9.5 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। एक्वा शाइन 4जी ग्रे और शैंपेन कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »