इंटेक्स एक्वा सेंस 5.1 स्मार्टफोन 3,999 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 20 जून 2016 17:04 IST
इंटेक्स ने नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन एक्वा सेंस 5.1 लॉन्च किया है। इंटेक्स एक्वा सेंस 5.1 की कीमत 3,999 रुपये है। इस हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इंटेक्स एक्वा सेंस 5.1 की बिक्री जल्द ही शुरू करेगी। एक्वा सेंस को शैंपेन, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतीत होता है कि एक्वा सेंस 5.1 पिछले साल लॉन्च किए गए इंटेक्स एक्वा सेंस 5.0 का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

इंटेक्स एक्वा सेंस 5.1 स्मार्टफोन में 5 इंच का डिस्प्ले है। 480x854 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाले इस हैंडसेट की पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित एक्वा सेंस 5.1 एक डुअल-सिम फोन है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी7731) प्रोसेसर है। हैंडसेट में 512 एमबी का रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। एक्वा सेंस हैंडसेट में आप माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा है। एक्वा सेंस 5.1 में 2500 एमएएच की बैटरी है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3जी, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 142x72.7x9.6 मिलीमीटर है। स्मार्टफोन में फॉलो, मातृभाषा, आई-स्टोर और ओेएलएक्स जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे।

इंटेक्स ने पिछले हफ्ते नया एक्वा व्यू स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह वर्चुअल रियालिटी हेडसेट को सपोर्ट करने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इस हैंडसेट की कीमत 8,999 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex Mobiles, Mobiles, Intex
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.