Intex Aqua Lions E3 भारत में लॉन्च, 5,499 रुपये में मिलेगा

एक्वा लायन्स ई3 कंपनी के बजट स्मार्टफोन सेगमेंट का हिस्सा बन गया है। इस स्मार्टफोन के अहम फीचर में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4जी वीओएलटीई शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मार्च 2018 12:02 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम एक्वा लायंस ई3 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है
  • इंटेक्स एक्वा लायन्स ई3 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है
  • Aqua Lions E3 में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है
इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने मंगलवार को भारत में Intex Aqua Lions E3 को लॉन्च कर दिया। पिछले महीने घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने इंटेक्स एक्वा लायन्स टी1 का कमज़ोर वेरिएंट इंटेक्स लायंस टी1 लाइट को लॉन्च किया था। अब एक्वा लायन्स ई3 कंपनी के बजट स्मार्टफोन सेगमेंट का हिस्सा बन गया है। इस स्मार्टफोन के अहम फीचर में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4जी वीओएलटीई शामिल हैं।
 

Intex Aqua Lions E3 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

इंटेक्स ने अपने एक्वा लायन्स ई3 स्मार्टफोन को रिटेल स्टोर पुजारा टेलीकॉम के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप में उतारा है। यह स्मार्टफोन सौराष्ट्र क्षेत्र के सभी पुजारा टेलीकॉम के स्टोर में 5,499 रुपये में उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कीमत 6,999 रुपये बताई गई है। लॉन्च ऑफर के तहत, यह स्मार्टफोन रिलायंस जियो के इंस्टेंट 2,200 रुपये कैशबैक के साथ आएगा। इसके लिए हैंडसेट के खरीदारों को अपने जियो नंबर को 198 रुपये या 299 रुपये के पैक से रीचार्ज करना होगा। इसके बाद उन्हें मायजियो ऐप पर 50 रुपये के 44 वाउचर दिए जाएंगे।
Advertisement
 

Intex Aqua Lions E3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम एक्वा लायंस ई2 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है जो 720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पिक्सल प्रति इंच है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। हैंडसेट के अंदर 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी 9832ए प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली 400 जीपीयू है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 2 जीबी रैम। एक्वा लायन्स ई3 में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है और फ्रंट पैनल 5 मेगापिक्सल के सेंसर से लैस है। रियर कैमरे के साथ एक एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है।

इंटेक्स एक्वा लायन्स ई3 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डब्ल्यूलैन, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट शामिल हैं। ग्रेविटी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जीपीएस/ ए-जीपीएस इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Advertisement

इसके अलावा Aqua Lions E3 में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में 5 से 7 घंटे तक के टॉक टाइम और 200 से 250 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा है। स्मार्टफोन को ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसका डाइमेंशन 145x73x8 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0 Nougat

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.