इंटेक्स ने 2,400 रुपये का स्मार्टफोन लॉन्च किया

इंटेक्स ने 2,400 रुपये का स्मार्टफोन लॉन्च किया
विज्ञापन
घरेलू इंलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इंटेक्स ने बेहद ही किफायती स्मार्टफोन एक्वा ईको 3जी लॉन्च किया है। इंटेक्स एक्वा ईको 3जी को कंपनी को आधिकारिक वेबसाइट पर 2,400 रुपये में लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि कंपनी इस हैंडसेट की बिक्री जल्द शुरू करेगी। स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

इंटेक्स एक्वा ईको 3जी में 4 इंच का डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन (480X800 पिक्सल) है। यह 1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर एमटीके 6572एएक्स चिपसेट, 256 एमबी रैम और 512 एमबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। आप हैंडसेट में 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इंटेक्स के इस फोन में 0.3 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही कैमरों के साथ एलईडी फ्लैश भी दिए गए हैं। 1400 एमएएच की बैटरी इस हैंडसेट का हिस्सा है। इसके बारे में 5 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/ एज, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम जैक और यूएसबी शामिल हैं। इंटेक्स एक्वा ईको 3जी का डाइमेंशन 4.3×63.3×11.2 मिलीमीटर है और वज़न 118 ग्राम। यह डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6572एएक्स
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रैम256एमबी
स्टोरेज512एमबी
बैटरी क्षमता1400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 4.4
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  4. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  7. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  10. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »