इंटेक्स एक्वा एयर फोन लॉन्च, कीमत है 4,700 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 नवंबर 2015 17:22 IST
इंटेक्स ने 5,000 रुपये के रेंज का नया स्मार्टफोन एक्वा एयर स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर 4,690 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हम इंटेक्स एक्वा एयर को जल्द ही मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

एक्वा एयर एक डुअल सिम फोन है। इसमें 5 इंच (480x854 पिक्सल) का आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर मीडियाटेक एमटीके6572डबल्यू प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद होगा। ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2300 एमएएच की बैटरी। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 8.5 घंटे तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। एक्वा एयर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 145.5x72.8x10 मिलीमीटर है और वज़न 151 ग्राम। स्मार्टफोन को ब्लैक, शैंपेन, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है।
Advertisement

याद रहे कि इस महीने की शुरुआत में दो नए इंटेक्स स्मार्टफोन एक्वा 3जी एनएस और एक्वा वेभ क्रमशः 3,190 और 2,949 रुपये में पेश किए गए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  7. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  8. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.