Intex Aqua 5.5 VR+ लॉन्च, जानें ख़ूबियां

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने बुधवार को अपना नया स्मार्टफोन एक्वा 5.5 वीआर+ लॉन्च कर दिया। Intex Aqua 5.5 VR+ वर्चुअल रियलिटी क्षमता से लैस है और फोन के साथ वीआर हेडसेट व 3डी कंटेट आता है। इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर+ की कीमत 5,799 रुपये है और यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Intex Aqua 5.5 VR+ लॉन्च, जानें ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर+ की कीमत 5,799 रुपये है
  • फोन में एक 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2800 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने बुधवार को अपना नया स्मार्टफोन एक्वा 5.5 वीआर+ लॉन्च कर दिया। Intex Aqua 5.5 VR+ वर्चुअल रियलिटी क्षमता से लैस है और फोन के साथ वीआर हेडसेट व 3डी कंटेट आता है। इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर+ की कीमत 5,799 रुपये है और यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन शैंपेन कलर में मिलेगा।

इंटेक्स एक्वा वीआर+ में एक 5.5 इंच एचडी आईपीएस (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। फोन में एक 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। रैम 2 जीबी है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन में डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। और सेल्फी व वीडियो चैट करने के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा है। कैमरे में फेस डिटेक्शन, एचडीआर और पैनोरमा जैसे मोड है। एक्वा वीआर+ एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2800 एमएएच की बैटरी है। फोन से 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है।

Aqua 5.5 VR+ में कई वेल्यू-ऐडेड फ़ीचर और ऐप हैं। इनमें क्यूआर कोड स्कैनर, जेंडर, गाना जैसे ऐप इंस्टॉल आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए एक्वा 5.5 वीआर+ में 4जी वीओएलटीई के अलावा, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, वाई-फाई जैसे फ़ीचर हैं।फोन में लाइट, एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और जी-सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 153 77.5 10.3 मिलीमीटर और वज़न 177 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , intex, intex mobile, intex smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »