इंटेक्स ने 3,000 रुपये कम कीमत में लॉन्च किया एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जाने खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 जून 2016 14:29 IST
इंटेक्स ने एक्वा सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन एक्वा 3जी प्रो क्यू पेश कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने एक्वा क्लासिक स्मार्टफोन पेश किया था। 2,999 रुपये की कीमत वाले इंटेक्स एक्वा 3जी प्रो क्यू को कंपनी की साइट पर कीमत की जानकारी के साथ लिस्ट कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होने की संभावना है।

इंटेक्स एक्वा 3जी प्रो क्यू इंटेक्स के पिछले एक्वा 3जी प्रो का अपग्रेडेड स्मार्टफोन है। इंटेक्स एक्वा 3जी प्रो को पिछले साल 3,666 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Advertisement

एक्वा 3जी प्रो क्यू में 4 इंच डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 233 पीपीआई है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी7731सी प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 512 एमबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिेए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। इंटेक्स एक्वा जॉय में 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड-फोकस रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है।  

इस फोन में 1300 एमएएच की बैटरी है जिसके 5.5 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया है। बात करें इंटेक्स एक्वा 3जी प्रो क्यू के कनेक्टिविटी फीचर की तो इसमें जीपीआरएस/एज, 3जी, ए-जीपीए, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर हैं। स्मार्टफोन में एक सिम कार्ड पर ही 3जी सपोर्ट मिलता है। इंटेक्स के इस फोन में मातृभाषा, 360 सिक्योरिटी, न्यूज़हंट, हाइक और ओेपेरा मिनी जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल आते हैं।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 125.2x63.4x9.9 मिलीमीटर और वज़न 114 ग्राम है। यह स्मार्टफोन शैंपेन, मेटल ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

घरेलू हैंडसेट निर्माता इंटेक्स ने हाल ही में एक्वा क्लासिक स्मार्टफोन को 4,444 रुपये में पेश किया था। इस फोन को भी शैंपेन, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.