• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स ने लॉन्च किया 4,500 रुपये से कम कीमत वाला नया स्मार्टफोन, जानें खूबियां

इंटेक्स ने लॉन्च किया 4,500 रुपये से कम कीमत वाला नया स्मार्टफोन, जानें खूबियां

इंटेक्स ने लॉन्च किया 4,500 रुपये से कम कीमत वाला नया स्मार्टफोन, जानें खूबियां
विज्ञापन
इंटेक्स ने एक्वा-सीरीज में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन एक्वा क्लासिक पेश कर दिया है। 4,444 रुपये वाले इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है और यह जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन शैंपेन, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।

इंटेक्स एक्वा क्लासिक स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। एंड्रॉ़यड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला एक्वा क्लासिक डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

इंटेक्स के इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी7731सी प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। इंटेक्स एक्वा क्लासिक में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल है। इस फोन में दी गई 2100 एमएएच बैटरी के 6 घंटे तक के टॉक टाइम और 210 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दाव किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में जीपीआरएस/एज़, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन एक सिम पर 3जी और दूसरे पर जीपीआरएस/एज़ सपोर्ट करेगा।

इंटेक्स एक्वा क्लासिक में मातृभाषा, 360 सिक्योरिटी, ओएलएक्स गोआईबीबो, फ्रीचार्ज, न्यूज़हंट, फोलो, हाइक, चैट्ज़, सावन और ओपेरा मिनी जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल आते हैं। फोन का डाइमेंशन 145.5x72.6x9.3 एमएम और वज़न 160 ग्राम है।

इससे पहले पिछले हफ्ते ही कंपनी ने 3,999 रुपये की कीमत में एक्वा सेंस 5.1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था।
इंटेक्स एक्वा सेंस 5.1 स्मार्टफोन में 5 इंच का डिस्प्ले है। 480x854 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाले इस हैंडसेट की पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित एक्वा सेंस 5.1 एक डुअल-सिम फोन है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी7731) प्रोसेसर है। हैंडसेट में 512 एमबी का रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। एक्वा सेंस हैंडसेट में आप माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा है। एक्वा सेंस 5.1 में 2500 एमएएच की बैटरी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  5. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  6. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  8. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  10. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »