प्रीमियम स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, Apple का दबदबा बरकरार

इस मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने 62 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। इसके बाद दक्षिण कोरिया की Samsung है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 सितंबर 2025 21:18 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष की पहली छमाही में प्रीमियम स्मार्टफोन की सेल्स 8 पर्सेंट बढ़ी है
  • इस मार्केट में Apple ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है
  • गूगल के पिक्वसल मोबाइल्स की सेल्स में लगभग 105 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google का प्रीमियम स्मार्टफोन्स में प्रदर्शन मजबूत रहा है

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर आठ प्रतिशत बढ़ी है। पहली छमाही में इसने सबसे अधिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। इस मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने 62 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। इसके बाद दक्षिण कोरिया की Samsung है। 

Counterpoint Research के नए स्मार्टफोन सेल्स डेटा के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर आठ प्रतिशत बढ़ी है। एपल का शिपमेंट्स में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ पहला रैंक बरकरार है। दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली इस कंपनी का मार्केट शेयर 62 प्रतिशत का है। एपल ने नई iPhone 17 सीरीज और Apple Watch सहित कुछ प्रोडक्ट्स के नए वर्जन लॉन्च किए हैं। इससे कंपनी को अपनी सेल्स बढ़ाने में आसानी हो सकती है। हालांकि, अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google का प्रीमियम स्मार्टफोन्स में प्रदर्शन मजबूत रहा है। गूगल ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 105 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ इस मार्केट में पांचवां स्थान हासिल किया है। यह पांच वर्षों के बाद पहली बार है कि जब यह कंपनी टॉप पांच प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड्स में जगह बनाने में सफल हुई है। इसके पीछे गूगल की Pixel 9 सीरीज का मजबूत प्रदर्शन एक बड़ा कारण है। 

इस मार्केट में सैमसंग का वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सात प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ दूसरा स्थान है। सैमसंग की Galaxy S25 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Huawei ने अपनी रिटेल मौजूदगी बढ़ाने के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। हाल ही में Huawei ने नए ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XTs को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Kirin 9020 चिपसेट दिया गया है। इसकी 5,600 mAh की बैटरी वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का इस मार्केट में चौथा स्थान है। इस कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 55 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। शाओमी की चीन में प्रीमियम स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में बिक्री तेजी से बढ़ी है। भारत ने पहली छमाही में प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ने वाला मार्केट रहा है। देश में आईफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.