• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इनफोकस एम535+ में है 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां

इनफोकस एम535+ में है 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां

इनफोकस एम535+ में है 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत व सारी खूबियां
विज्ञापन
इनफोकस ने अपना नया 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन एम535+ लॉन्च कर दिया है। सेल्फी स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया इनफोकस का यह नया स्मार्टफोन पिछले एम535 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इनफोकस एम535+ गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में 11,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

यह स्मार्टफोन सोमवार से देशभर के सभी मुख्य रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी स्पेशल लॉन्च प्रमोशन के तहत इनफोकस एम535+ के साथ 1000 रुपये कीमत वाली सेल्फी स्टिक भी मुफ्त दे रही है।

फोन की सबसे अहम खासियत है इसमें दिया गया 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस कैमरा। एम535+ स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। फोन से फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

इनफोकस एम535+ में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6753) 64 बिट प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (64 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

हाइब्रिड सिम सपोर्ट के साथ आने वाला इनफोकस एम535+ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर इनलाइफ यूआई 2.0 स्किन दी गई है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी जिसके 12 घंटे तक का टॉक टाइम और 480 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 4जी के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.1, यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फीचर दिए गए हैं। इनफोकस के इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरो-सेंसर, ई-कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »