InFocus M530 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा, कीमत 10,999 रुपये

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 14:10 IST
InFocus ने मंगलवार को M530 हैंडसेट भारत में पेश किया, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर से ईकॉमर्स वेबसाइट Snapdeal पर शुक्रवार से उपलब्ध होगा।

हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत है, इसका कैमरा। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा है। यह भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों 4G LTE बैंड को सपोर्ट करता है, यानी 1800MHz Band 3 FDD-LTE और 2300MHz Band 40 TDD-LTE।
Advertisement

InFocus M530 एक डुअल सिम (माइक्रो सिम) फोन है और यह आउट ऑफ बॉक्स Android 4.4.2 KitKat ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का HD (720x1280 pixels) फुल-लेमिनेशन डिस्प्ले है, जिस पर Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन है और इसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) है 267ppi।

हैंडसेट में octa-core MediaTek MT6595 प्रोसेसर (चार 2GHz Cortex-A17 cores + चार 1.7GHz Cortex-A7 cores) का इस्तेमाल किया गया है, जिसके सपोर्ट में है 2जीबी का रैम। M530 स्मार्टफोन 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

InFocus M530 स्मार्टफोन में 13मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है, दोनों ही कैमरों के लिए LED फ्लैश का सपोर्ट है और साथ में हैं Sony Exmor सेंसर्स। रियर ऑटोफोकस कैमरा f/1.8 एपरचर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर के साथ आता है। वहीं, फ्रंट कैमरे में 80 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के साथ ऑटोफोकस और f/2.2 एपरचर जैसी खूबियां हैं। सीन डिटेक्शन, फेस रिकॉग्निशन, लो लाइट इनहांसमेंट, पनोरमा, जीओ टैगिंग, बर्स्ट शॉट, स्माइल शॉट और एचीडीआर जैसे शानदार फीचर भी कैमरे में दिए गए हैं।
Advertisement

4जी के अलावा, M530 स्मार्टफोन 3जी, USB-OTG, GPRS/ EDGE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, माइक्रोयूएसबी और ब्लूटूथ 4.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है। फोन में 3100 mAh की बैटरी का इस्तेामल किया गया है।

फोन का साइज 157x77x8.9mm है और यह व्हाइट व वायलेट कलर में उपलब्ध होगा। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे कई शानदर फीचर हैं।
Advertisement

लॉन्च के मौके पर InFocus Mobiles के इंडिया हेड सचिन थापर ने कहा, ''बहुत रिसर्च और मार्केट स्टडी के बाद हमें एहसास हुआ कि आज की तारीख में युवा भारतीयों की अपने स्मार्टफोन से दो मुख्य उम्मीदें हैं: पावरफुल फोन और बेहतरीन कैमरा, खासकर ऐसे हैंडसेट जो बेहतरीन सेल्फी लेते हों। इन प्रेफरेंसेज को दिमाग में रखते हुए, हमने एक ऐसा हैंडसेट डेवलप किया है जिसमें ये सारी खूबियां हैं। फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और रियर कैमरा, जिसके साथ है डुअल कलर फ्लैश और f1.8 एपरचर, इससे ली गई तस्वीरों को यूजर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ शेयर करना चाहेंगे।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.