• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इनफोकस बिंगो 50 बजट फोन में है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3 जीबी रैम

इनफोकस बिंगो 50 बजट फोन में है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3 जीबी रैम

इनफोकस बिंगो 50 बजट फोन में है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3 जीबी रैम
विज्ञापन
इस साल ही भारत में बिंगो 21 और बिंगो 20 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद इनफोकस ने मंगलवार को अपने बिंगो सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन बिंगो 50 लॉन्च किया। इसकी कीमत 7,499 रुपये है और यह 21 मार्च से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेगा। इच्छुक खरीदार हैंडसेट के लिए आज से ही रजिस्टर कर सकते हैं।

इनफोकस बिंगो 50 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसके ऊपर कंपनी ने अपने इनलाइफ यूआई 2.0 स्किन का इस्तेमाल किया है। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन ऑन-सेल डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है।
 
infocus_bingo_50_rear_camera

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ इतने ही रिज़ॉल्यूशन वाला फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। दोनों ही कैमरों के बारे में कम रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इनफोकस बिंगो 50 में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 2500 एमएएच की बैटरी है और यह सैंडस्टोन ग्रे व लेदर ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इनफोकस ने जानकारी दी है कि बिंगो 50 खरीदने वाले पहले 100 खरीदारों को 1,000 रुपये की रॉक सेल्फी स्टिक मुफ्त मिलेगी। स्पेसिफिकेशन के आधार पर कहा जा सकता है कि बिंगो 50 कंपनी के बिंगो सीरीज का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन है। अब तक इस तरह के फ़ीचर हमें कंपनी के 'एम' सीरीज के हैंडसेट में देखने को मिले थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »