इनफोकस बिंगो 50+ में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत

इनफोकस बिंगो 50+ में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • यह फोन इनफोकस बिंगो 50 का अपग्रेडेड वेरिएंट है
  • बिंगो 50+ को आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया गया है
  • बिंगो 50+ एक मेटल बॉडी वाला फोन है
विज्ञापन
इनफोकस ने बिंगो सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन बिंगो 50+ लॉन्च कर दिया है। बिंगो 50+ स्मार्टफोन बिंगो 50 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन अभी इसकी कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। इनफोकस बिंगो 50+ सिल्वर व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, इनफोकस बिंगो 50+ मेटल बॉडी का बना है। इनफोकस बिंगो 50+ एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसके ऊपर इनलाइफ यूआई 2.0 दी गई है।  इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1280×720 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एंटी6753 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर जबकि 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे में एचडीआर और फुल एचडी वीडियो रिक़र्डिंग जैसे मोड हैं।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इनफोकस बिंगो 50+ में 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 12 घंटे तक का टॉक टाइम और 480 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »