इनफोकस बिंगो 10 में है 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत और सारी खूबियां

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मार्च 2016 13:31 IST
इनफोकस ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन बिंगो 10 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की कीमत 4,299 रुपये है और फिलहाल यह स्मार्टफोन सोमवार से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा।

इनफोकस का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसके दुनिया का सबसे अफॉर्डेबल एंड्रॉयश मार्शमैलो स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन कंपनी की इनलाइन यूआई 2.0 के साथ आता है। इसके अलावा इनफोकस बिंगो 10 का सबसे खासा फीचर इसमें दिया एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

इनफोकस बिंगो 10 स्मार्टफोन में (480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6580ए) प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 2000 एमएएच बैटरी दी गई है। फोन में एलईडी फ्लैश के सा 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 135.6x67.3x10.4 मिलीमीटर है। फोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कनेक्टिविटी के लिए बिंगो 10 स्मार्टफोन में 3जी, जीपीआरएस/ईडीजीई, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिये गए हैं।
Advertisement

फोन लॉन्च के मौके पर इनफोकस इंडिया के कंट्री हेड सचिन थापर ने कहा, ''हम चाहते हैं कि इनफोकस बिंगो 10 से हर किसी को मार्शमैलो एंड्रॉयड का अनुभव मिल सके। आमतौर पर यह एंड्रॉयड अभी महंगे स्मार्टफोन में ही मौजूद है। इनफोस बिंगो 10 को 15 से 24 साल की उम्र वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ''
Advertisement

इससे पहले इनफोकस ने हाल ही में 5,499 रुपये की कीमत पर बिंगो 21 5,749 रुपये की कीमत पर इनफोकस बिंगो 20 और 7,499 रुपये में इनफोकस बिंगो 50 स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , InFocus, InFocus Bingo 10, InFocus Bingo 10 Pri

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.