200MP कैमरा, 180W फास्ट चार्जिंग के साथ Infinix Zero Ultra 5G फोन जल्द होगा लॉन्च!

Zero Ultra 5G में 180W चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी मिलती है। हालांकि बैटरी का सटीक आकार पता नहीं चला है। ऐसी संभावना है कि यह फोन 4,700mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।

200MP कैमरा, 180W फास्ट चार्जिंग के साथ Infinix Zero Ultra 5G फोन जल्द होगा लॉन्च!

Photo Credit: Infinix

ख़ास बातें
  • Infinix जल्द नया प्रीमियम फोन Infinix Zero Ultra 5G लेकर आने वाली है।
  • Zero Ultra 5G में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Zero Ultra 5G में 180W चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी मिलती है।
विज्ञापन
Infinix जल्द ही अपना नया प्रीमियम फोन Infinix Zero Ultra 5G लेकर आने वाली है। Infinix Zero के आगामी प्रीमियम स्मार्टफोन के बारे में यहां जानें।

पारस गुगलानी द्वारा एक नई लीक से साफ हुआ है कि यह जल्द ही भारत और ग्लोबल मार्केट्स में आने वाला है। इसके साथ ही फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जानकारी दी है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल TechArena24 भी बीते कुछ सप्ताहों में Zero Ultra 5G के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर रहा है।
 

Infinix Zero Ultra 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस



 Zero Ultra 5G में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें सेंट्रली पोजीशन पंच होल है। ऐज्स पर करवेचर उतना अग्रेसिव नहीं होगा जितना कि Tecno Phantom X पर था। सेफ्टी के लिए यह एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हो सकता है। कैमरा की बात करें तो Zero Ultra 5G के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। आपको बता दें कि Zero X Pro में 108 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा यूनिट है। ऐसी अफवाहें हैं कि Zero Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ में प्रोट्रेट टेलीफोटो कैमरा और मैक्रो लैंस हैं। जीरो अल्ट्रा 5G का कथित रेंडर इसकी जानकारी देता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो Zero Ultra 5G में 180W चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी मिलती है। हालांकि बैटरी का सटीक आकार पता नहीं चला है। ऐसी संभावना है कि यह फोन 4,700mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। इस फोन में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा इसकी कोई जानकारी नहीं है। स्टोरेज की बात करें तो यह 8GB RAM और 256GB बिल्ट इन स्टोरेज से लैस हो सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें Zero Ultra 5G एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड XOS 10 पर काम कर सकता है। Infinix Zero Ultra 5G इस साल सितंबर या अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है। यह दो कलर्स में उपलब्ध होगा। हालांकि जीरो अल्ट्रा 5जी की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह कंपनी का सबसे महंगा फोन हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »