Infinix Zero Flip 5G आया TUV पर नजर, बैटरी साइज का हुआ खुलासा

Infinix अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Infinix Zero Flip 5G पर काम कर रहा है। अप्रैल में IMEI डेटाबेस लिस्टिंग से Infinix के बारे में पता चला था।

Infinix Zero Flip 5G आया TUV पर नजर, बैटरी साइज का हुआ खुलासा

Photo Credit: FCC

Infinix Zero Flip 5G 70W रैपिड चार्जर के साथ आ सकता है।

ख़ास बातें
  • Infinix Zero Flip 5G में 4700mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Infinix Zero Flip 5G में 8GB RAM और 512GB बिल्ट-इन स्टोरेज आएगी।
  • Infinix Zero Flip 5G 70W रैपिड चार्जर के साथ आ सकता है।
विज्ञापन
Infinix अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Infinix Zero Flip 5G पर काम कर रहा है। अप्रैल में IMEI डेटाबेस लिस्टिंग से Infinix के बारे में पता चला था, जिस पर X6962 है। यह पहले ही यूरोप के EEC और FCC जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म्स पर नजर आ चुका है। अब स्मार्टफोन TUV सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया है, जिससे इसकी बैटरी साइज का खुलासा हो गया है।


Infinix Zero Flip 5G Specifications


स्क्रीनशॉट से पता चला है कि Infinix Zero Flip 5G में 3,410mAh और 1,180mAh कैपेसिटी वाली ड्यूल सेल बैटरी होगी। इसलिए स्मार्टफोन में 4,590mAh (रेटेड वैल्यू) बैटरी यूनिट मिलने की उम्मीद है। संभावना है कि यह 4700mAh जैसी हो सकती है। FCC सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Zero Flip स्मार्टफोन 70W रैपिड चार्जर के साथ आ सकता है। संभावना है कि स्मार्टफोन 8GB RAM और 512GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आएगा। Zero Flip के अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है।

FCC सर्टिफिकेशन के जरिए सामने आए Zero Flip के स्कीमैटिक से पता चला है कि इसमें बड़े साइज की स्क्वाअर आउटर डिस्प्ले होगी। इसके दोनों ओर एक वर्टिकल ड्यूल कैमरा सिस्टम होगा, जिसके बाद एक एलईडी फ्लैश होगा। हालांकि, इसके टाइटेनियम ब्लैक वेरिएंट में आने की पुष्टि हुई है, लेकिन डिवाइस के अन्य कलर वेरिएंट अभी पता नहीं है। FCC ऑथोरिटी ने Infinix Zero Flip 5G के अलावा Zero 40 5G और Zero 40 4G को भी मंजूरी मिली है। संभावना है कि ये स्मार्टफोन इस महीने या अगस्त में अन्य मार्केट में आधिकारिक तौर पर उपलब्ध हो जाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »