दो रियर कैमरे वाला Infinix Zero 5 आज पहली बार बिकेगा

इनफिनिक्स ब्रांड ने भारतीय बाज़ार के लिए अपना ज़ीरो 5 स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च किया था। बुधवार को इनफिनिक्स ज़ीरो 5 की पहली सेल होगी। Infinix Zero 5 की ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर कैमरे। फोन में यूज़र पोर्ट्रेट मोड में तस्वीर ले सकते हैं और डुअल कैमरा सेटअप, ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 नवंबर 2017 11:29 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिक्स ज़ीरो 5 की कीमत 17,999 रुपये है
  • इनफिनिक्स ज़ीरो 5 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर आज 12 बजे मिलेगा
  • Infinix Zero 5 के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है
इनफिनिक्स ब्रांड ने भारतीय बाज़ार के लिए अपना ज़ीरो 5 स्मार्टफोन पिछले हफ्ते लॉन्च किया था। बुधवार को इनफिनिक्स ज़ीरो 5 की पहली सेल होगी। Infinix Zero 5 की ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर कैमरे। फोन में यूज़र पोर्ट्रेट मोड में तस्वीर ले सकते हैं और डुअल कैमरा सेटअप, ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। बता दें कि इनफिनिकस ज़ीरो 5 के साथ कंपनी ने 128 जीबी स्टोरेज वाला इनफिनिक्स ज़ीरो 5 प्रो भी लॉन्च किया था।

Infinix Zero 5 की कीमत और लॉन्च ऑफर

इनफिनिक्स ज़ीरो 5 की बिक्री बुधवार को फ्लिपकार्ट पर होगी। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट पर दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया जाएगा। ज़ीरो 5 की कीमत 17,999 रुपये है और यह शैंपेन गोल्ड, रेड व सैंडस्टोन ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। Infinix Zero 5 प्रो 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
 
लॉन्च ऑफर के तहत स्मार्टफोन को एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा रेगुलर एक्सचेंज वेल्यू के अलावा 1,000 रुपये का आतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर है। रिलायंस जियो का 100 जीबी तक डेटा ऑफर भी साथ दिया जा रहा है। ज़ीरो 5 पर 17,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर जबकि ज़ीरो 5 प्रो पर 18,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है।

Infinix Zero 5 के स्पेसिफिकेशन

इनफिनिक्स ज़ीरो 5 में 5.98 इंच का फुल-एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें 2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 6 जीबी रैम। ज़ीरो 5 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और Zero 5 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कंपनी के दोनों हैंडसेट में सिर्फ इनबिल्ट स्टोरेज का अंतर है। दोनों ही डिवाइस 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसके ऊपर कंपनी की कस्टम स्किन एक्सओएस 3.0 का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

अब बात इनफिनिक्स ज़ीरो 5 के सबसे अहम खासियत की। ज़ीरो 5 के पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। दूसरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह टेलीफोटो लेंस है। इस सेंसर का अपर्चर एफ/2.6 है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर मौज़ूद हैं। बैटरी 4350 एमएएच की है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.98 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी25

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Impressive battery life
  • Bad
  • Average camera performance
  • Heavy and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.98 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी25

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.