• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix जून महीने के बाद लॉन्च करेगी दो 5G स्मार्टफोन, मीडियाटेक प्रोसेसर से होंगे लैस!

Infinix जून महीने के बाद लॉन्च करेगी दो 5G स्मार्टफोन, मीडियाटेक प्रोसेसर से होंगे लैस!

कीमत का खुलासा करते हुए उन्होंने इशारा दिया कि फोन की कीमत 15,000 रुपये से अधिक होगी, जिससे अंदाजा लगाया गया है कि यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू से लैस हो सकते हैं।

Infinix जून महीने के बाद लॉन्च करेगी दो 5G स्मार्टफोन, मीडियाटेक प्रोसेसर से होंगे लैस!
ख़ास बातें
  • Infinix 5G स्मार्टफोन के अलावा टीवी रेंज को भी बढ़ाएगी कंपनी
  • इनफिनिक्स 5जी फोन की कीमत 15,000 से ज्यादा होगी
  • Infinix Hot 10 Play फोन 19 अप्रैल को होगा लॉन्च
विज्ञापन
Infinix कथित रूप से जून महीने के बाद भारत में दो 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, लेटेस्ट रिपोर्ट में सीईओ का हवाला देते हुए यह जानकारी दी गई है। यही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लॉन्च होने वाले दोनो स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होंगे। कथित रूप से सीईओ ने यह भी कहा है कि इन स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से ज्यादा होगी। बता दें, इनफिनिक्स कंपनी अपने एंट्री-लेवल और बजट स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। पिछले दिनों ही कंपनी ने भारत में Infinix Smart 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया था, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस था।

Gizbot की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Infinix India के सीईओ ने एक्सक्यूसिव तौर पर उन्हें जानकारी दी है कि कंपनी भारत में इस साल जून के बाद दो 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, हालांकि उन्होंने स्मार्टफोन्स के नाम का खुलासा फिलहाल नहीं किया है। फीचर्स संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह फोन मीडियाटेक चिपसेट से लैस होंगे। कीमत का खुलासा करते हुए उन्होंने इशारा दिया कि फोन की कीमत 15,000 रुपये से अधिक होगी, जिससे अंदाजा लगाया गया है कि यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू से लैस हो सकते हैं।

यही नहीं, सीईओ ने पब्लिकेशन को यह भी जानकारी दी कि कंपनी आने वाले दिनों में Note और Hote सीरीज़ के तहत 4-5 नए डिवाइस लॉन्च करने वाली है। आपको बता दें, कंपनी ने 19 अप्रैल को एक लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है, माना जा रहा है कि कंपनी इस दिन भारत में Infinix Hot 10 Play लॉन्च करने वाली है। खबरों की मानें, तो भारत में इस फोन की कीमत 8,000 रुपये से 10,000 रुपये तक के बीच में होगी।

स्मार्टफोन के अतिरिक्त कंपनी कथित तौर पर अपनी स्मार्ट टीवी रेंज को भी एक्सटेंड करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस साल 40 इंच और 55 इंच के स्क्रीन साइज टीवी लॉन्च करने वाली है। फिलहाल कंपनी 32 इंच और 43 इंच के टीवी भारत में बेचती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix, Infinix 5G smartphone, Infinix Tv
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  4. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »