Infinix Hot 10 Play भारत में 19 अप्रैल को 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च!

Infinix Hot 10 Play में 6.82-inch HD+ IPS डिस्प्ले है। फोन को एंड्रॉयड 10 गो एडिशन के साथ पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720x1,640 पिक्सल्स का है। कंपनी ने फोन में माडियाटेक हीलियो G25 SoC के साथ 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज दी है।

Infinix Hot 10 Play भारत में 19 अप्रैल को 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च!

Infinix Hot 10 Play फोन मोरंडी ग्रीन, 7 डिग्री पर्पल, एज़यन ब्लू और ओब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा

ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10 Play में मौजूद है 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले में 6.82-inch HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है
  • इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले में 6.82-inch HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है
विज्ञापन
Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन कथित रूप से भारत में 19 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। बता दें, यह स्मार्टफोन जनवरी महीने में फिलीपींस में लॉन्च किया जा चुका है, जो कि एक बजट स्मार्टफोन होते हुए भी प्रभावशाली फीचर्स से लैस है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले फोन में आपको 6,000 एमएएच तक की बैटरी मिलती है। इसके अलावा फोन में 6.82-inch HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है। वहीं, फोन माडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा व इसके बैक में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।

MySmartPrice की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन भारत में  19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में इस फोन की कीमत 8,000 रुपये से 10,000 रुपये तक के बीच में होगी। फिलीपींस में इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया था, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इस फोन को भारत में चार कलर ऑप्शन के साथ उतारा जाएगा, जो होंगे मोरंडी ग्रीन, 7 डिग्री पर्पल, एज़यन ब्लू और ओब्सीडियन ब्लैक।  

आपको बता दें, Infinix ने भी ट्विटर के माध्यम से भारत लॉन्चिंग को टीज़ करना शुरू कर दिया है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि कब और कौन-सा स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। लेकिन ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले ही होगा।
 
 

Infinix Hot 10 Play specifications

Infinix Hot 10 Play में 6.82-inch HD+ IPS डिस्प्ले है। फोन को एंड्रॉयड 10 गो एडिशन के साथ पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720x1,640 पिक्सल्स का है। कंपनी ने फोन में माडियाटेक हीलियो G25 SoC के साथ 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज दी है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।    

Infinix Hot 10 Play में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो AI लेंस के साथ आता है। इसके अलावा फोन में क्वॉड रियर फ्लैश भी है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन के फ्रंट में भी फ्लैश है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, 4G, Bluetooth, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और FM रेडियो है। इसमें 6,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन का डायमेंशन 171.82x77.96x8.90mm है।        
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  12. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  2. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  3. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  4. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  7. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »