Infinix ने चौंकाया! तीन बार फोल्ड होने वाला फोन किया पेश, डिजाइन कर देगा हैरान

कंपनी ने एक ऐसा कॉन्सेप्ट डिवाइस पेश किया है जिसमें ट्रिपल फोल्ड मेकेनिज्म है और यह दो हिंज के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 फरवरी 2025 08:55 IST
ख़ास बातें
  • कॉन्सेप्ट डिवाइस में ट्रिपल फोल्ड मेकेनिज्म है
  • फोन वर्टिकल तरीके से फोल्ड होता है
  • यह एक स्मार्टफोन, फिटनेस डिवाइस, और कॉम्पेक्ट कैमरा डिवाइस भी है

Infinix ने अपने तीन बार फोल्ड होने वाले नए कॉन्सेप्ट फोन से पर्दा उठा दिया है।

Photo Credit: PR Newswire

Infinix ने अपने तीन बार फोल्ड होने वाले नए कॉन्सेप्ट फोन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने एक ऐसा कॉन्सेप्ट डिवाइस पेश किया है जिसमें ट्रिपल फोल्ड मेकेनिज्म है और यह दो हिंज के साथ आता है। फोन वर्टिकल तरीके से फोल्ड होता है, और यह अलग-अलग फोल्डिंग स्टेट में अलग-अलग तरह से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इससे पहले इस तरह का फोन Huawei की ओर से पेश किया गया था। कंपनी ने पिछले साल अपने Mate XT ट्राई-फोल्डिंग फोन से पर्दा उठाया था। आइए जानते हैं अब Infinix ने इस नए डिवाइस में क्या खास दिया है। 

Infinix ZERO Series Mini Tri-Fold फोन अपने आप में काफी अलग है। इसका फॉर्म फैक्टर इसे एक मल्टीपर्पज डिवाइस बनाता है। पारंपरिक फोल्डिंग फोन साधारण रूप से खुलकर एक टैबलेट का रूप ले लेते हैं। लेकिन Infinix ने कुछ अलग (via) किया है। ZERO Series Mini Tri-Fold कई तरह से इस्तेमाल हो सकता है। यह एक स्मार्टफोन, फिटनेस डिवाइस, और कॉम्पेक्ट कैमरा डिवाइस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन को किसी जिम उपकरण के ऊपर भी माउंट किया जा सकता है, इसे बैकपैक पर चिपकाया जा सकता है ताकि एक्शन फोटोग्राफी भी की जा सके। या फिर इसे एक स्टैंडर्ड स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Advertisement

इसका फोल्डिंग डिजाइन ऐसा है कि यह बाहर की ओर खुलता है, जिससे कि फोन में डुअल स्क्रीन फंक्शन मिल जाता है। रियल टाइम में एक से ज्यादा भाषाओं में यहां बातचीत हो सकती है। इसी तरह फोन को एक कैमरा सिस्टम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके मेन कैमरा से हाई क्वालिटी फोटो लिए जा सकते हैं जबकि फ्रेमिंग के लिए यूजर के पास अलग से स्क्रीन उपलब्ध हो जाती है। 

कंपनी ने इस फोन को एक फिटनेस साथी के रूप में भी दिखाया है। इसमें एक स्ट्रैप एक्सेसरी मिलती है जिससे कि इसे जिम उपकरण, बाइसाइकल के हैंडलबार, या कार डैशबोर्ड पर सेट किया जा सकता है। इससे यूजर अपने वर्कआउट को ट्रैक कर सकता है, अपना एक्सरसाइज रूटीन फॉलो कर सकता है, या रूट भी नेविगेट कर सकता है। डिवाइस फोल्ड होकर जब सबसे छोटे रूप में आ जाता है तो इसे सिंगल हैंड से नॉर्मल स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Advertisement

Infinix की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह इस कॉन्सेप्ट फोन को मार्केट में लाएगी भी या नहीं। बहरहाल, कंपनी का यह नया कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन मार्केट में एक नई हलचल पैदा कर रहा है। यह संकेत देता है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन्स एक से ज्यादा डिवाइसेज की तरह इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.