Infinix Note 30 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, इमेज और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक 

कंपनी के स्मार्टफोन की इस सीरीज में Infinix Note 30 5G, Infinix Note 30 Pro, Infinix Note 30 VIP और Infinix Note 30i शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, अपडेटेड: 12 मई 2023 15:35 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note 30 इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसका 4G वेरिएंट 7 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज के साथ हो सकता है
  • इसकी बैटरी 6,000 mAh होने की संभावना है

इसे केवल Flipkart के जरिए बेचा जा सकता है

स्मार्टफोन मेकर Infinix की Note 30 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इसमें Infinix Note 30 5G, Infinix Note 30 Pro, Infinix Note 30 VIP और Infinix Note 30i शामिल हो सकते हैं। कुछ एशियन मार्केट्स में इस सीरीज को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। 

Passionategeekz की रिपोर्ट में Infinix Note 30 की इमेज और संभावित इंटरनेशनल प्राइस भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष लॉन्च हुए Infinix Note 12 की जगह ले सकता है। इसके इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च होने की संभावना है। इसे केवल Flipkart के जरिए बेचा जा सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Infinix Note 30 सीरीज को 20 मई को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। मिड रेंज वाले Infinix Note 30 स्मार्टफोन्स का प्राइस लगभग 300 डॉलर होने की संभावना है। 

Infinix Note 30 का 4G वेरिएंट 7 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज के साथ हो सकता है। इसकी बैटरी 6,000 mAh होने की संभावना है। हालांकि, रिपोर्ट में Infinix Note 30 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Infinix Note 30 VIP को देश में इस वर्ष के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही Infinix Note 30 Turbo भी लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट में शेयर की गई लाइव इमेज में Infinix Note 30 Pro दो कलर ऑप्शंस में दिख रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और LED फ्लैश भी है। 

हाल ही में Infinix ने भारत में Infinix Hot 30i को लॉन्च किया था। यह कंपनी की Infinix Hot सीरीज का नया स्मार्टफोन है। इसमें 8 GB का RAM और ऑक्टाकोर MediaTek G37 SoC दिया गया है। इसका 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसे डायमंड व्हाइट, ग्लेशियर ब्ल और मिरर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध गया है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 12 बेस्ड  XOS 12 पर चलता है और इसमें 6.6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसकी मेमोरी को बिना इस्तेमाल हुई स्टोरेज से वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी99

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  5. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  9. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.